चित्रकूट ज़िले की मानिकपुर विधानसभा सीट में हुए मुकाबले में जनता ने किया फैसला
न्यूज़ सर्च@चित्रकूट/आशीष उपाध्याय- चित्रकूट जिले की मानिकपुर विधानसभा (237) में मतगणना समाप्त हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आनंद शुक्ला ने 12840 वोट से जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. निर्भय सिंह रहे। निर्भय ने अपनी हार का कारण ईवीएम में गड़बड़ी बताया है।निर्भय ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि चुनाव को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता का दुरुपयोग किया है। प्रशासन लगातार समाजवादियों को धमकी दे रहा था उनके कार्यकर्ताओं को और उनके समर्थकों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव में हुई गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग तक जाएंगे और जिला प्रशासन की इस लापरवाही को सामने लाएंगे।
जिला निर्वाचन आयोग ने मतगणना के बाद मानिकपुर विधानसभा से 12840 वोट से जीते हुए प्रत्याशी आनंद शुक्ला को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया है। जीत की खुशी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और उनके समर्थकों ने भारी तादाद में सड़क में भारत माता की जय के नारे लगाते हुए जीत की बधाई दी है। फिलहाल जीते हुए प्रत्याशी ने साफ तौर पर कह दिया है कि मैं अपने विधानसभा में विकास करूंगा जिससे आम जनता को आराम मिल सके उनकी मूलभूत सुविधाओं का ख्याल रखा जाए। राशन कार्ड, पानी, बिजली, सड़क इत्यादि तमाम उन कामों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाएगा।
बाइट--आनंद शुक्ला (भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी)
भाजपा प्रत्याशी ने 12 हजार से अधिक मतों से दर्ज की जीत
बाईट--डॉ निर्भय सिंह (सपा प्रत्याशी) ।
चित्रकूट ज़िले की मानिकपुर विधानसभा सीट में हुए मुकाबले में जनता ने किया फैसला
बाइट:- चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय (राज्यमंत्री)
https://youtu.be/5odHK05j_G8
बाईट शेषमणि पांडेय जिला अधिकारी चित्रकूट ।
https://youtu.be/5odHK05j_G8


