सीआरपीएफ जवान की चेतावनी, जमीन नही लौटाई तो डाकू पान सिंह तोमर बन जाऊंगा: वीडियो वायरल - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

सीआरपीएफ जवान की चेतावनी, जमीन नही लौटाई तो डाकू पान सिंह तोमर बन जाऊंगा: वीडियो वायरल

सीआरपीएफ जवान की चेतावनी, जमीन नही लौटाई तो डाकू पान सिंह तोमर बन जाऊंगा: वीडियो वायरल

रायपुर. छ्त्तीसगढ के सुकमा में सीआरपीएफ की 74 वी बटालियन में तैनात जवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है... जवान ने इस वीडियो में अपने रिश्तेदारों पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है... जवान का आरोप यह भी है कि उसके दबंग रिश्तेदार उसके परिवार को मारने की धमकी दे रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही... और इसी से दुखी जवान मदद नही मिलने पर डाकू पान सिंह तोमर की तरह बंदूक उठाने की बात कह रहा है... 



छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सीआरपीएफ की 74 वी बटालियन में तैनात जवान प्रमोद कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया में अब तेजी से वायरल हो रहा है...वीडियो में जवान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जवान उत्तरप्रदेश के हाथरस इलाके का रहने वाला है... जहां उसकी पुश्तैनी जमीन पर उसके ही दबंग रिश्तेदारों ने कब्जा कर लिया है...जवान ने इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी... सीआरपीएफ के अधिकारियों द्वारा इसकी लिखित जानकारी देने के बावजूद यूपी की हाथरस पुलिस ने कोई कार्रवाई नही कि है। जवान उह भी आरोप लगा रहा है कि शिकायत के बावजूद उसके चाचा ने उसके भाइयों की बेरहमी से पिटाई की जिसमे एक भाई गंभीर रूप से घायल है और दूसरा लापता है वो जिंदा भी है या नही इसका कोई पता नही। वीडियो में जवान हाथरस तहसील के मुरसान थाना पुलिस की आरोपियों से सांठगांठ होने की बात भी कह रहा है।

Pages