रॉयल एनफील्ड में चढ़ने का शौक हर किसी को होता है। लेकिन कुछ लोग इसके महंगी कीमत के चलते तो कोई कम माइलेज के चलते इसकी सवारी नहीं कर पाता है। OLX साइट में 1980 रॉयल एनफील्ड बुलेट डीजल का विज्ञापन आया है।
इसकी कीमत - 67,000 रुपये है।
OLX पर यह तमिलनाडू के पोलाची में बिक्री के लिए उपलब्ध है और यह 1980 रॉयल एनफील्ड Taurus है। बाइक के फ्यूल टैंक पर कोई लोगो नहीं है और यह बेहतर कंडीशन में मौजूद है। बाइक का इंजन भी अच्छी कंडीशन में है। ऐसा दावा है कि यह बाइक 60 KMPL का शानदार माइलेज दे रही है।


