न्यूज़ सर्च@रायपुर- केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों द्वारा रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे के कार्गो कंपलेक्स के बाहर से 64.300 किलोग्राम आभूषणों की जब्ती की गई। यह आभूषण सोने चांदी और हीरे के बने हुए हैं। विभाग द्वारा आभूषणों का मूल्यांकन करवाने पर इनकी कीमत 8.73 करोड़ रुपए की आंकी गई।
विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की मुंबई से रायपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट क्रमांक 6E 801 से मैसर्स द्राक्षी लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड नाम की कुरियर कंपनी द्वारा स्वर्ण आभूषणों को गैरकानूनी तरीके से मुंबई से रायपुर लाया जा रहा है।
12वीं फेल हुआ तो टेंपो चलाया फिर भिखारियों के साथ सोकर बना आईपीएस
इस सूचना प्राप्त होने के बाद अपर आयुक्त के निर्देश पर शिवनी सांगवान, सहायक आयुक्त (निवारक) के नेतृत्व में टीम ने स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा के कार्गो कंपलेक्स के बाहर विमान आने के पूर्व से अपनी पैनी निगाह बनाए रखी। टीम ने संदिग्ध लोगों को हवाई अड्डे के कार्गो कंपलेक्स से अपना माल छुड़ाकर एयरपोर्ट के बाहर पहुँचते ही माल सहित अपने कब्जे में लिया और इन्हें जीएसटी कार्यालय लाया गया। वहां पर पंचों की उपस्थिति में पंचनामा कार्रवाई की गई।
न्यूज़ सर्च ब्रेकिंग = छत्तीसगढ़ में फिर से ऑनलाइन की जगह होंगे मैनुअल टेंडर
जांच में यह पता चला है की इनके कब्जे में रायपुर एवं आसपास के 69 व्यापारियों का माल है। इनमें से सिर्फ 13 व्यापारियों के माल पर बिल मिला है अन्य 56 व्यापारियों के माल बगैर बिल के लाए गए हैं। विभाग ने यह सूचित किया है कि जिन 13 व्यापारियों का माल बिल सहित है उन्हें सिर्फ 100% मूल्य के बॉन्ड और उसके 25% की बैंक गारंटी जमा करवाने पर माल को अंतरिम तौर पर छोड़ा जाएगा।
जिस मासूम को विकलांग होने की वजह से मां बाप ने ठुकराया उसे इटली के इंजीनियर दंपती ने अपनाया
जिन 56 व्यापारियों का माल बगैर बिल का है उन्हें उपरोक्त बांड और बैंक गारंटी के अलावा नियत कर एवं जुर्माने की राशि जमा करवाने के उपरांत ही माल को अंतरिम तौर पर छोड़ा जाएगा। वह भी तब जबकि वे संबंधित माल के मालिकाना हक संबंधि दस्तावेज़ विभाग के समक्ष प्रस्तुत कर देंगे। विभाग ने इस इस पत्र विज्ञप्ति के माध्यम से सभी व्यापारियों से अपील की है कि भविष्य में माल मंगाने पर उसके साथ बिल की कॉपी भी अवश्य रखें और अधिकारियों द्वारा जांच के लिए मांगे जाने पर तत्काल प्रस्तुत करें।