अमावस के मेले में होगी ऐसी सुरक्षा व्यवस्था की परिंदा भी पर मारने से पहले सोचेगा - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

अमावस के मेले में होगी ऐसी सुरक्षा व्यवस्था की परिंदा भी पर मारने से पहले सोचेगा

डीएम, एसपी ने दीपावली मेले की अभेद सुरक्षा को लेकर मातहतों को दिये निर्देश

न्यूज़ सर्च@आशीष उपाध्याय/चित्रकूट- जिलाधिकारी चित्रकूट शेषमणि पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट  मनोज कुमार झा ने अमावस्या केे मेले में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी ने मेला सुरक्षा व्यवस्था बलवंत चौधरी की उपस्थिति में दीपावली अमावस्या मेला में डियूटी में लगने वाले अधिकारियों कर्मचारीगणों की ब्रीफिंग की गयी । ब्रीफिंग के दौरान अन्य जनपद से आये पुलिस बल तथा जनपद चित्रकूट के पुलिस बल को अमावस्या मेला में आने वाले 20-22 लाख श्रद्धालुओं को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु निर्देश दिया गया। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्धारित पॉइंट पर सतर्क रहकर ड्यूटी करने के दिशा-निर्देश दिये गये ।
दीपावली अमावस्या मेला के पुलिस नोडल अधिकारी बलवन्त चौधरी द्वारा बताया गया कि यह मेला 25 अक्टूबर से 29 तक चलेगा। जनपद चित्रकूट धार्मिक स्थल होने के कारण इस मेले में 20-22 लाख श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना हैं जो सीतापुर स्थित पवित्र मंदाकिनी नदी मे स्नान कर मत्स्यगजेन्द्रनाथ स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा लगाते हैं। मेला को 9 जोन तथा 18  सेक्टरों में बांटा गया हैं। मेला की सुरक्षा व्यवस्था हेतु जनपद चित्रकूट एवं बाहृय जनपदो से आये हुए पुलिस बल की डयूटियां लगायी गयी हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट बलवन्त चौधरी, उपजिलाधिकारी नगर ,क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी मऊ इश्तेयाक अहमद, राजापुर विजयेन्द्र द्विवेदी,  तथा राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Pages