इस विशेष दिन पर जड़ी बूटियों से बनी विशेष खीर को चखने उमड़ती है लोगों की भीड़ - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

इस विशेष दिन पर जड़ी बूटियों से बनी विशेष खीर को चखने उमड़ती है लोगों की भीड़


न्यूज़ सर्च@राजनांदगांव. शरद पूर्णिमा की रात अमृत की वर्षा होती है। यादी रात में खीर बनाकर छत पर रखी जाए तो उस पर अमृत का मिश्रण हो जाता है। इस खीर को खाने से दमा व स्वांस रोग ठीक हो जाता है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कुछ ऐसी ही खीर खाने के लिए सिर्फ राज ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने से लोग यहां पहुंचते हैं।

 मां पाताल भैरवी मंदिर में शरद पूर्णिमा के मौके पर जड़ी-बूटी युक्त खीर ग्रहण करने के लिए दमा-स्वास पीडि़त लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। राजनांदगांव से लेकर मध्यप्रदेश तक के जंगलों से इकट्ठा की गई दुर्लभ जड़ी बूृटियों से बनी खीर सोमवार तड़के भक्तों को दी जाएगी। इस बार लगभग 30 हजार लोगों ने खीर के लिए पंजीयन कराया है। मंदिर प्रबंधन ने प्रसादी वितरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

Pages