न्यूज़ सर्च@ मुम्बई. रिलायंस जियो यूजर के लिए अब कोई कॉल फ्री नहीं होगी। उन्हें इसके लिये पैसे चुकाने पड़ेंगे। टेलीकॉम कम्यूनिटी में काफी समय से इस मामले को लेकर बहस चल रही थी। रिलायंस यह चाह रही थी कि इंटर कनेक्टेड चार्ज को ज़ीरो कर दिया जाए। जब इस मुद्दे पर कोई दाल नहीं गली तो रिलायंस को ये बड़ा फैसला लेना पड़ा। अब जिओ यूजर्स को जिओ के अलावा दूसरे ऑपरेटर में फ़ोन करने के लिए शुल्क अदा करना पड़ेगा। यह चार्ज 6 पैसे प्रति मिनट लिया जाएगा।
वहीं जिओ से जिओ और जिओ से लैंड लाइन फ्री रहेगा। इस नियम को 10 अक्टूबर से लागू कर दिया जाएगा। अब जिओ यूजर्स को दूसरे नेटवर्क में कॉल करने के लिए एडिशनल रिचार्ज करना होगा। ये नियम प्रीपेड और पोस्टपेड दोनो उपभोक्ताओं पर लागू होगा। हालांकि जिओ ने इसकी भरपाई के लिए डेटा लिमिट को बढ़ाने का दावा किया है। रिलायंस का कहना है कि जब तक ट्राई जीरो शुल्क की व्यवस्था नहीं कर देता तब वह इस व्यवस्था को लागू रखेगा।