न्यूज़ सर्च@टीकमगढ़- टीकमगढ़ के बड़ागांव में अवैध रूप से संचालित पटाखा की फैक्ट्री में विस्फोट होने से चार लोग घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार बड़ागांव नगर में संजय कसकर के घर में अवैध रूप से पटाखे की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। इसी दौरान पटाखों में आग लग गई और चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। संजय वहां की नगर पंचायत के अध्यक्ष रामचरण का भतीजा है। आपको बता दें कि एक साल पहले नगर पंचायत अध्यक्ष रामचरण के यहां भी इसी तरह पटाखे की अवैध फैक्ट्री चलती थी। उसमें भी इसी तरह आग लगने से हुए धमाके में हुआ था। इस दुर्घटना में भी 6 लोग घायल हुए थे और मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। दुर्घटना के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष को जेल भी जाना पड़ा था। उस दुर्घटना से सीख न लेने के कारण ही आज उसके भतीजे के यहां वैसी ही दुर्घटना हुई है, जिसमें 4 मजदूर घायल हो गए हैं। टीकमगढ़ एसडीओपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया है। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बड़ागांव में लंबे समय से अवैध पटाखे बनाने का कारोबार चलता आ रहा है, लेकिन जिला व पुलिस प्रशासन को इससे कोई सरोकार नहीं रहा है। एसडीओपी की मानें तो आरोपी संजय कसकर के पास पटाखा बनाने का कोई लाइसेंस नहीं था। वह अवैध रूप से पटाखे की फैक्ट्री चला रहा था। लोगों का आरोप है कि इस दुर्घटना का मुख्य जिम्मेदार जिला व पुलिस प्रशासन है। सालों से यह अवैध कारोबार चलने के बाद भी उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। यदि कार्रवाई होती तो यह दुर्घटना नहीं होती।
आशीष उपाध्याय की रिपोर्ट
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
https://youtu.be/m83Tu_bOuBM