ते दिनों के पटना व बोधगया सीरियल ब्लास्ट (Patna and Bodhgaya Serial Blasts) का आरोपित व प्रतिबंधित संगठन इस्लामिक स्टूडेंट मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) का आतंकी अजहरूद्दीन उर्फ 'केमिकल अली' (Azharuddin aka Chemical Ali) हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। रायपुर पुलिस ने एटीएस के सहयोग से उसे तब पकड़ा, जब वह दुबई भागने के फिराक में था।
विदित हो कि 27 अक्टूबर 2013 को हुए पटना ब्लास्ट में नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने की साजिश रची गई थी। इसके लिए एक आंतकी हैदर अली उर्फ ब्लैक ब्यूटी ने आत्मघाती जैकेट की व्यवस्था की थी। एनआइए ने साक्ष्यों के आधार पर यह जानकारी ट्रायल के दौरान कोर्ट को दी थी।
पटना व बोधगया ब्लास्ट के आरोपितो को दी थी पनाह
अजहरुद्दीन 2013 में पटना के गांधी मैदान में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री तथा वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की 'हुंकार रैली' के पहले हुए सीरियल ब्लास्ट में वांछित था। बिहार के बोधगया में हुए सीरियल व्लास्ट में भी उसकी तलाश थी। वह 2013 से फरार था। पटना व बोधगया ब्लास्ट के आरोपितो को उसने रायपुर में पनाह दी थी।


