नर्सिंग का कोर्स करने वालों के लिए सुनहरा मौका, 1153 सीटें खाली - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

नर्सिंग का कोर्स करने वालों के लिए सुनहरा मौका, 1153 सीटें खाली

न्यूज सर्च@रायपुर:- नर्सिंग का कोर्स करने वालों के लिए सुनहरा मौका है। राज्य में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में दाखिले की अंतिम दिन शनिवार तक पूरी सीटें नहीं भरी जा सकी हैं। अभी भी 11 से 53 सीटें खाली हैं। इसलिए पंजीयन की तारीख बढ़ाकर 30 नवंबर शाम 6:00 बजे तक कर दी गई है।
सूत्रों की मानें तो इतनी सीटें भर पाना कल तक नामुमकिन है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि आवेदन करने वाले सभी कैंडिडेट का काउंसलिंग होना तय है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल एनआईसी को काउंसलिंग के समय बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने पत्र लिखकर 15 दिन तक अतिरिक्त समय मांगा है। अगर यह मंजूरी मिलती है तो काउंसलिंग की तारीख 15 दिसंबर तक बढ़ जाएगी। राज्य शासन पांच चरणों के बाद भी सीटें न भरे जाने से काफी चिंतित है।

Pages