न्यूज़ सर्च@रायपुर. रविशंकर विश्वविद्यालय परिसर स्थित रेडियंट-वे स्कूल में मंगलवार की सुबह एडवेंचर गेम्स के दौरान तथा चौथी की छात्रा कार्तिषा त्रिवेदी करीब 25 फुट की ऊंचाई से गिर गई। इससे उसे गम्भीर चोट आईं और वह गिरते ही बेहोश हो गई। छात्रा को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है।उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
इस हादसे में पूरी तरह से स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार बताया जा रहा है। जांच के दौरान सामने आया है कि स्कूल प्रबंधन ने ना तो इस गेम के लिए कलेक्टर से अनुमति ली थी और ना ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। 25 फीट की ऊंचाई में एडवेंचर गेम कराने के बाद भी नीचे कोई जाल नहीं लगाया गया था। इसी लापरवाही के चलते बच्ची आज जीवन और मौत के बीच जूझ रही है। बच्ची के पिता को जब से यह खबर मिली है वह सदमे में हैं। उन्होंने इस घटना के लिए स्कूल प्रबंधन को पूरी तरह से जिम्मेदार बताया है।
हादसा घटने के बाद जब पुलिस ने इस पूरे एडवेंचर कैंप का वीडियो देखा तो उसमें पता चला कि स्कूल प्रबंधन की ओर से सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं किए गए थे। बच्चों को जहां रस्सी पर लटकाया जा रहा था उसके नीचे नेट या जाली लगाई जानी थी, जो कि नहीं लगी थी। किसी तरह का गद्दा भी नहीं रखा गया था। इसी वजह से जब छात्रा ऊंचाई से गिरी तो वह गंभीर रूप से घायल हुई और बेहोश हो गई। हादसे के बाद से स्कूल को बंद कर दिया गया है।