ईमानदारी का चोला ओढ़ काम करने वाले तहसीलदार की फाइल से गिरी 500-500 की नोटें - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

ईमानदारी का चोला ओढ़ काम करने वाले तहसीलदार की फाइल से गिरी 500-500 की नोटें


हर एक फाइल में दस्तखत करने में लेता रिश्वत, पकडऩे जाने कहा की गई है फंसाने की कोशिश

न्यूज़ सर्च@रायपुर. सूरजपुर जिले के प्रतापपुर तहसील में पदस्थ तहसीलदार ओपी सिंह द्वारा रिश्वत लिए जाने के सच से उस समय पर्दा उठ गया, जब उनकी फाइल से पांच-पांच सौ रुपए को नोट गिरने लगे। इसी दौरान किसी ने इसे कैमरे में कैद कर लिया है वीडियो को सोसल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके बाद ईमानदारी का चोला ओढ़ कर काम करने वाले तहसीलदार ने उल्टा आरोप लगा दिया कि किसी ने उन्हें फंसाने के लिए ऐसा किया। जबकि वीडियो में साफ दिख रहा है कि फाइस से गिरते नोटों को देखकर वह जरा भी नहीं चौंके और अपने सहयोगी से नोट समेटने के लिए कहा है। वीडियो इस लिंक में क्लिक करके भी देख सकते हैं।
गौरतलब है कि आज से पांच-छह दिन पहले तहसीलदार ओपी सिंह अपने ऑफिस में बैठकर फाइलों में दस्तखत कर रहे ते। इस दौरान उनके सामने 2-3 लोग और भी खड़े थे। वह एक एक करके फाईल में हस्ताक्षर करके उन्हें रखते जा रहे थे। इसी दौरान एक फाइल में से 500-500 रुपए के नोट गिरने लगे। यह देख तहसीलदार ने वहां खड़े एक व्यक्ति को रुपए उठाने के लिए कहा। इस पूरे वाक्ये को किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इसके बाद वीडियो को वायरल कर दिया गया। इस मामले में तहसीलदार का कहना है कि कोई उन्हें फंसाने की साजिश रच रहा है। उन्होंने मामले की शिकायत प्रतापपुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि सच्चाई क्या है।



आपकी राय कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। आर्टिकल को लाइक और शेयर करें साथ में चैनल को फॉलो करना बिल्कुल ना भूलें।

Pages