70 लाख रुपए कीमत के हाथी दांत बरामद, आरोपी गिरफ्तार - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

70 लाख रुपए कीमत के हाथी दांत बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर. वन मंडल बलरामपुर के अंतर्गत परिक्षेत्र रघुनाथनगर स्थित वन खण्ड शंकरपुर में दो सप्ताह पूर्व एक नर दंतैल हाथी की मृत्यु हुई थी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी)
अतुल शुक्ला से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 लोगों ने मिलकर हांथी के दांत काट कर निकाल लिए थे।
लगभग 70 लाख रुपए की कीमत के इन दोनों हाथी दांतो को वन विभाग की सक्रियता से बरामद कर लिया गया है। इसके बाद अपराधियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर गहन पूछताछ की गई। उसकी शिनाख्ती के आधार पर बलरामपुर वनमंडल के टोकाडांड पारा सोनहत निवासी मोती पिता बंधु के घर में जमीन में गाड़कर छुपाए गए दोनों दांतों की जब्ती की गई। मामले में अब तक आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों हाथी दांतों में से एक का वजन 15.90 किलोग्राम तथा दूसरे का वजन 16.40 किलोग्राम है
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) ने यह भी बताया कि गत दिवस 19 नवम्बर को अचानकमार टायगर रिजर्व के लोरमी बफर क्षेत्र में जंगली सूअर के अवैध शिकार में तीन अपराधियों को पकड़ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हाथी दांत की बरामदगी में वन विभाग के डाॅग स्क्वायड और क्षेत्रीय अमले तथा जंगली सूअर के शिकार के अपराध में अपराधियों को पकड़ने में अचानकमार टायगर रिजर्व के विभागीय अमले का योगदान सराहनीय रहा। हाथी दांतों की बरामदगी के लिए मुख्य वन संरक्षक की एबी मिंज के मार्गदर्शन में तथा वन मण्डलाधिकारी बलरामपुर डाॅ. प्रणय मिश्रा के निर्देशन में जांच टीम संयुक्त वन मण्डलाधिकारी एस सिंहदेव के नेतृत्व में गठित की गई थी। प्रकरण में वनपरिक्षेत्राधिकारी रामशरण राम, उपवन क्षेत्र पर गणेश सिंह, वनपाल शिवनाथ ठाकुर का सहयोग सराहनीय रहा।

नोट- लगातार खबरों से अपडेट रहने के लिए लाइक करें न्यूज़ सर्च फेसबुक पेज
https://www.facebook.com/113119886751514/posts/159236168806552/

Pages