जीजा से लूटपाट कर बहसी दरिन्दों ने साली के साथ गैंगरेप, वीडियो किया वायरल
न्यूज सर्च/आशीष उपाध्याय/चित्रकूट- धर्म नगरी चित्रकूट में एक बड़ा अधर्म हो गया। पहला अधर्म कुछ बदमाशों ने जीजा के साथ घर जा रही साली के साथ बंदूक की नोक पर बलात्कार किया और जीजा से लूटपाट की। दूसरा अधर्म जब पीडि़ता थानेदार से शिकायत पहुंची तो उसने उसकी शिकायत सुने बिना ही उसे भगा दिया। इतना ही नहीं इसकी सूचना बदमाशों को लग गई तो उन्होंने बलात्कार का पूरा वीडियो सोसल मीडिया में वायरल कर पीडि़ता की पहचान उजागर कर दी। इस घटना के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस की थू-थू हो रही है।
मामला उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला अंतर्गत मऊ थाना क्षेत्र का है। गत 28 अक्टूबर को पीडि़ता अपने जीजा के साथ अपने बुआ के घर जा रही थी। रास्ते में शिव बाबा मंदिर के पास आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें बंदूक की नोक पर उन्हें रोक लिया। पीडि़ता के जीजा ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे के बल पर पीडि़ता के जीजा से मारपीट करने लगे और उससे सोने की चेन, अंगूठी व नकदी छीन लिया। पीडि़ता ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे झाडिय़ों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। जाते-जाते बदमाशों ने पीडि़ता और उसके जीजा को धमकी भी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो वह इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर देंगे।
थानेदार की लापरवाही आई सामने
पीडि़ता की माने तो वह इस अन्याय की शिकायत करने मऊ थानाध्यक्ष अरुण पाठक के पास गई थी। पीडि़ता की शिकायत को सुनकर कार्रवाई करने की जगह पठाक ने उसे घर जाने की बात कहकर थाने से ही भगा दिया। इतना ही नहीं पुलिस के ही लोगों ने इसकी जानकारी दुष्कर्मियों और लुटेरों को दे दी। इसके बाद उन्होंने पीडि़ता के साथ हुए दुष्कर्म के वीडियो को सोसल मीडिया में वायरल कर दिया। इस घटना के बाद लोग पुलिस की छीछालेदर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि थाना प्रभारी ने गुपचुप तरीके से कार्रवाई की होती तो आरोपी आज सलाखों के पीछे होते।
एस से लगाई गुहार दो आरोपी गिरफ्तार
न्याय न मिलने से छुब्ध महिला ने अपने आपको घर में बंद कर लिया है। पीडि़ता के मायके वालों ने पुलिस अधीक्षक चित्रकूट से न्याय की गुहार लगाई है। पीडि़ता का आरोप है कि वह चार दिनों से थाने के चक्कर लगा रही है। उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस लापरवाह कार्यशैली के चलते उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने मामले में संज्ञान में लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी है। एसपी की कार्रवाई के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
आपकी राय कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। आर्टिकल को लाइक और शेयर करें साथ में चैनल को फॉलो करना बिल्कुल ना भूलें।
आपकी राय कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। आर्टिकल को लाइक और शेयर करें साथ में चैनल को फॉलो करना बिल्कुल ना भूलें।


