बम्हनीडीह में बेजा कब्जा धारियों की आई बाढ़ - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

बम्हनीडीह में बेजा कब्जा धारियों की आई बाढ़

बम्हनीडीह मे बेजा कब्ज़ा धरियो की अाई बाढ़

तहसीलदार को एक ही दिन में सौंपी गईं तीन शिकायते

  • बम्हनीडीह के दुर्गा मंदिर के पीछे व हाई स्कूल मैदान के शासकीय भूमि में रातो रात कर रहे थे कब्ज़ा





  


 रिपोर्टर उमा शंकर पटेल की रिपोर्ट
न्यूज सर्च@बम्हनीडीह-  आप ने बेजा कब्जा करते सुना व देखा होगा जहाँ एक दो लोगों के द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बेजा कब्जा किया जा रहा हो कोई सरकारी जमीन पर कब्जा रहने के लिए आवास बनाना चाहता है तो कोई उस जमीन पर दुकान का निर्माण कराना चाहता है पर आप एक ऐसा मामला सुन कर चौंक जाएंंगे जहाँ सरकारी जमीन पर एक ही दिन कब्जा धारियों की बाढ आ जाती है लोग घरों से रांपा गैंती लेकल निकर पडते है कब्जा करने जी हाँ ये चौकाने वाला मामला है बम्हनीडीह के दुर्गा मंदिर से गुजरने वाले रास्ते व हाई स्कूल मैदान की जहाँ शुक्रवार को महिलाएं पुरूष बच्चे एक साथ घरों से निकलकर हाथ में गैंती रापा लेकल कब्जा करने निकल पड़े रास्ते का मंजर इतना भयावह था थी कोई भी उन्हें रोकने आगे नहीं बढा जिन कब्जा धारियों का हाथ जिन जमीन पर पहले पडा हो जमीन उनकी का स्थित बन पडी यहाँ तक की कई लोगों का इससे भी पेट नहीं भरा तो उन्हो ने सिधे ट्रेक्टर मंगाकर बीईओ आफिस के बगल पर खाली मैदान को अपना निसाना बना डाला और जोंताइ करा डाली उसके बाद क्या था घंटो का काम मिनटों में ही निपट गया लंबे चौड़े जोताई वाले जगह पर कब्जा धारी कुद पडे चुना लेकर और बराबर बराबर जगहों का बटवारा भी हो गया अपने अपने जगहों को चिंन्हांकित किया गया जिसकी भनक गाँव के युवाओ को हुई कि गाँव में खाली पड़े जगहों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है युवा शांति पुर्वक सिधे पहले इसकी जानकारी चाम्पा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए और फिर उनके कुशल मार्ग दर्शन पर बम्हनीडीह उपतहसील पहुँच कर नायब तहसीलदार गरिमा मनहर को आवेदन के माध्यम से बताया की महोदया  आप के अनुविभाग अंतर्गत तहसील बम्हनीडीह के बम्हनीडीह कालेज रोड की शासकीय भूमि  पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है आप को इस आवेदन के माध्यम से बताना चाहता हूँ कि कालेज रोड मे शा. हाई स्कूल,सरस्वती शिशु मंदिर,  विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्राइवेट कालेज , हाऊसिंग बोर्ड कालोनी बनी हुई हैं जिससे बची हुई शासकीय भूमि पर अवैध रूप कब्जा किया जा रहा है शासकीय भूमि पर कब्जा होने के कारण आने वाले समय मे यहा एक भी शासकीय भवन बनाने के जमीन नही बच जायेगी जिससे आने वाले समय मे काफी परेशानी हो सकती है।

शासकीय भूमि को चिन्हांकित कर किया गया बेजा कब्ज़ा

आवेदन कर्ताओं ने तहसीलदार से निवेदन किया है कि सभी बेजा कब्जा धारियों को शासकीय भूमि से बेदखली कर नियमानुसार कार्रवाई करने का कष्ट करेगे इसी तरह शासकीय हा स्कूल के अध्यक्ष भगवान दीन पटेल भी उपतहसील बम्हनीडीह पहुँच गए उन्होंने भी नायब तहसीलदार को आवेदन दिया कि स्कूल परिसर की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है इसी तरह विशाल सराफ ने भी आवेदन दिया और बताया कि उसके निजी जमीन जिसमें वह खेती करता है उसके सामने पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है नायब तहसीलदार गरिमा मनहर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर रवाना हुई मगर कब्जाधारी मौके से जा चुके थे जिप पर नायब तहसीलदार ने हलका पटवारी को सतर्क रहने का आदेश देते हुए कहा और ग्रामीणों को भी कहाँ की अगर कोई भी अतिक्रमण करते दिखा तो तत्काल इसकी सुचना दे कब्जाधारीयो कर कार्यवाही की जाएगी


वर्जन

जिन जिन लोगो ने अतिक्रमण किया है सभी की एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है अगर वे बेजा कब्ज़ा नहीं छोड़ते है तो उनके ऊपर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

गरिमा मनहर
नायब तहसीलदार बम्हनीडीह।

Pages