रायपुर में बनेगा देश का चौथा बड़ा जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

रायपुर में बनेगा देश का चौथा बड़ा जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क

छत्तीसगढ़ कारीगरों, रिफाइनरी, कटिंग, और पॉलिसिंग का बनेगा हब

 न्यूज़ सर्च@रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh baghel) ने राजधानी रायपुर में जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क (James and Jewellery park) बनाने का फैसला लिया है। यह (James and Jewellery park) मुम्बई, कोलकाता और सूरत के बाद देश का चौथा बड़ा जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क होगा। यह पार्क अपने आप में अनूठा तथा देश और दुनिया के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। मुख्यमंत्री (Bhupesh baghel) ने मंगलवार सवेरे सराफा बाजार के महावीर भवन में रायपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करतेे हुए यह (James and Jewellery park) घोषणा की। 
 मुख्यमंत्री (Bhupesh baghel) ने कहा कि इस पार्क (James and Jewellery park) का निर्माण रायपुर के पुरानी गंज मंडी में लगभग दस लाख वर्ग फीट में किया जाएगा। इसमें दस मंजिलें होंगी और दो हजार दुकानें बनेंगी। यह भवन सर्वसुविधा युक्त होगा और यहां सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस भवन के डिजाइन के लिए सराफा एसोसिएशन से भी विचार विमर्श किया गया है। छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम के अधिकारियों को (James and Jewellery park) जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क के अध्ययन के लिए कोलकाता भेजा गया है। इसके बाद उन्हें मुम्बई भी भेजा जाएगा, ताकि रायपुर में बनने वाले पार्क (James and Jewellery park) की गुणवत्ता एवं सुविधाओं में कोई कमी न रहे। मुख्यमंत्री (Bhupesh baghel) ने एसोसिएशन द्वारा किए गए आत्मीय अभिनन्दन के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को संविधान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
 रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरक मालू ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री (Bhupesh baghel) से 13 नवम्बर को मिलकर रायपुर में (James and Jewellery park) जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क स्थापना का आग्रह किया गया था। मुख्यमंत्री (Bhupesh baghel) की अध्यक्षता में 15 नवम्बर को आयोजित केबिनेट की बैठक में पार्क स्थापना की मंजूरी प्रदान कर दी गई। मालू ने कहा कि जेम्स एण्ड ज्वेलरी पार्क बनने से छत्तीसगढ़ के कारीगरों, रिफाइनरी, कटिंग और पाॅलिसिंग का हब बनेगा, स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और राज्य सरकार को राजस्व भी मिलेगा।

Pages