गरीबो को आवासीय पट्टा भूपेश सरकार का सराहनीय कदम - हरप्रसाद साहू - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

गरीबो को आवासीय पट्टा भूपेश सरकार का सराहनीय कदम - हरप्रसाद साहू


(नगर पंचायत राहौद में किया गया पट्टा वितरण)

पामगढ़- छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी व डॉ शिव कुमार डहरिया जी मंत्री नगरीय प्रशासन के महत्वपूर्ण योजना के तहत नगरीय निकायों में गरीब लोगों को आवासीय पट्टा वितरण वितरण किया गया इस अवसर पर हरप्रसाद साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पामगढ़ ने कहा कि गरीबो को घर का मालिकाना हक देने अर्थात उन्हें बेजाकब्जा धारियों की सूची से बेदखल करना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है राजीव गांधी आश्रम योजना के तहत कब्जाधारियों को जरूरत के हिसाब से पट्टा दिया जाना गरीबो के जीवन मे खुशी लाने जैसा महत्वपूर्ण कार्य है
श्रीमती शेषराज हरवंश पूर्व प्रत्याशी ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनी है तब से किसानों और गरीबो के लिए नए नए जनकल्याण कारी योजनाओं को लागू किया जा रहा है जबकि केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के चांवल को लेने से इनकार कर रही है, दुर्गेश्वर तिवारी ने कहा कि हमे जिस पार्टी के सरकार ने आश्रय दिया उस सरकार की पार्टी व छाप को हमे भी सहयोग करना चाहिए इस अवसर पर श्रीमती शैल कश्यप अध्यक्ष नप राहौद पार्षदगण अनिल गुप्ता, रोहित देवांगन, किरण कुमार बर्मन,फिरत गोंड़ ,सहित कृष्ण मोहन गुप्ता, लोमस गुप्ता, डॉ राजेन्द्र गुप्ता, लच्छी राम देवांगन, घनश्याम देवांगन,प्रकाश चंदेल,द्वारिका यादव,निलसिंह यादव,उदल कशयप,कल्याण सिंह बर्मन,पुष्पा पाटले,अजय वर्मा,नरेंद्र तिवारी,इन्देश्वर सिंह सीएमओ नप राहौद,जयश्री पथे तहसीलदार पामगढ़,नरेंद्र चंद्राकर,धरम पाल बर्मन,उत्तम चंदेल,तेरस चौहान, कन्हैया गोंड़,केजउ यादव,नन्दरानी चंदेल,निरा अनन्त,बसन्त पटेल,सत्तर टण्डन,कांग्रेस अंचल सहित नप राहौद के आमजन उपस्थित थे

Pages