न्यूज़ सर्च@रायपुर. जिला पंचायत के अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए सोमवार को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में लॉटरी निकाली गई। निकाली गई लॉटरी के अनुसार प्रदेश की 27 जिला पंचायतों में 13 अनुसूचित जनजाति, 3 अनुसूचित जाति और 7 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। मात्र चार जिलों को ही अनारक्षित किया गया है।
जारी सूची की बात करें तो इसने इस बार सभी को चौका दिया है। राज्य सरकार ने लॉटरी के दौरान पहले ही तय कर दिया कि सभी २७ सीटों में 50 फीसदी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इसके अलावा शेष ५० प्रतिशत ससीटों में आरक्षण के अनुसार पुरुष दावेदारी करेंगे।

अन्य पिछड़ा वर्ग :
इस वर्ग के लिए 7 जिले आरक्षित हैं। इसमें राजनांदगांव, महासमुंद, बेमेतरा, जांजगीर-चम्पा, रायगढ़, बलौदाबाजार-भांटापारा, और दुर्ग जिला पंचायत शामिल हैं।
अनुसूचित जाति :
इस जाति वर्ग के लिए तीन जिला पंचायतों को आरक्षित किया गया है। इसमें बालोद, कबीरधाम और धमतरी जिला शामिल हैं।अनुसूचित जनजाति :
इस जाति वर्ग के लिए १३ जिला पंचायतों को आरक्षित किया गया है। इसमें दंतेवाडा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर कोंडागांव, बस्तर, बलरामपुर, सूरजपुर, सरगुजा, कोरबा कोरिया और जशपुर जिला पंचायत शामिल हैं।समान्य वर्ग :
इस वर्ग में रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली और गरियाबंद जिला पंचायत को शामिल किया गया है।