एनटीपीसी लारा स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति "श्रम यशस्वी पुरस्कार से सम्मानित - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

एनटीपीसी लारा स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति "श्रम यशस्वी पुरस्कार से सम्मानित

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर जारी छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2019 में एनटीपीसी लारा को राज्य सरकार के प्रतिष्ठित स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति "श्रम यशस्वी पुरस्कार 2018-19 से सम्मानित किया गया।
रायपुर के स्थानीय साइंस कॉलेज के विशाल  प्रांगण में जारी राज्योत्सव के तीसरे दिन यह पुरस्कार एक भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदान किया गया। एनटीपीसी लारा के कार्यकारी निदेशक संजय मदान के साथ रामानंद ताम्रकार, उप महाप्रबंधक (सुरक्षा) एवं हरीश मित्तल, वरिष्ठ प्रबंधक (सुरक्षा) ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। यह प्रतिष्ठित अलंकरण राज्य शासन द्वारा श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था को प्रदान किया जाता है। पुरस्कार में ट्राफी, प्रमाण पत्र एवं एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है।

दर्शकों को खूब भाया एनटीपीसी का स्टॉल, मिला सम्मान

एनटीपीसी ने राज्योत्सव के अपना स्टॉल लगाया था, जिससे लोग उसके बारे जान सकें। स्टॉल के आकर्षण के चलते ही सार्वजनिक क्षेत्र के उत्कृष्ट स्टालों की श्रंखला में एनटीपीसी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार एनटीपीसी की तरफ से आशुतोष नायक, अरुण कुमार मिश्रा, विष्णु साहू और नेहा खत्री ने ग्रहण किया।

NTPC Lara received Late Ramanuj Pratap Singhdev Smriti "Shram Yashswi Award 2018-19"

Pages