राजधानी की सड़कों पर उतरी इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्जिंग में देगी 142 किलोमीटर - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

राजधानी की सड़कों पर उतरी इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्जिंग में देगी 142 किलोमीटर

न्यूज सर्च@रायपुर. नए साल यानि 2020 से पूरे देश में प्रदूषण न फैलाने वाली इलेक्ट्रिक कार दौडऩे लगेंगी, लेकिन उससे पहले ही राजधानी की सड़कों पर इलेक्ट्रिक कारों ने आमद दे दी है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी मर्यादित ने तीन इलेक्ट्रिक कारों को खरीदकर उसका उपयोग शुरू कर दिया है। इन गाडिय़ों की बैटरी चार्ज करने के लिए विभाग के डंगनिया कार्यालय में बकायदा चार्जिंग स्टेशन भी बना दिया गया है। यहां मंगाई की तीनों कारों को यहां आला अधिकारी उपयोग करके लोगों को इलेक्ट्रिक कारे अपनाने का संदेश दे रहे हैं।
 देश का सबसे प्रदूषित शहर कहे जाने वाले स्मार्ट सिटी रायपुर ने पेट्रोल-डीजल की कार को बाय-बाय कहना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत शहर में बिजली विभाग ने तीन इलेक्ट्रिक कार खरीदकर की है। इसके अलावा शहर की सड़कों में सैकड़ों की संख्या में इलेक्ट्रिक स्कूटर और ई-रिक्शा पहले से ही दौड़ रहे हैं।छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी मर्यादित के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने यह कदम शासन के हरियर छत्तीसगढ़ अभियान को साकार करने की दिशा में उठाया है। इसके लिए पॉवर कंपनी ने पहली बार ई व्हीकर का उपयोग करने के लिए भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनर्जी एफिशिएंसी लिमिटेड (ईईएसएल) के साथ अनुबंध किया है। कंपनी ने टाटा की तीन ईवी यानि इलेक्ट्रिक कारें खरीदते हुए इनकी चार्जिंग के लिए कंपनी के मुख्यालय विद्युत सेवा भवन डंगनिया प्रांगण में चार्जिंग स्टेशन भी बनाया है। वर्तमान में तीनों कारें बेतहत परफार्मेंस दे रही हैं। इन तोनों कारों का उपयोग सीएसपीएचसीएल के सीवीओ और जीएम एचआर कर रहे हैं। तीसरी कार पूल कार के रूप में इस्तेमाल की जा रही है।

हरे रंग की है नंबर प्लेट
परिवहन विभाग की गाइड लाइन के अनुसार निजी गाडिय़ों की नंबर प्लेट सफेद और टैक्सी गाडिय़ों की पील नंबर प्लेट होगी। इसमे काले रंग से नंबर लिखे जाने का प्रावधान है। अब जो इलेक्ट्रिक गाडिय़ां आ रहीं है उनकी नंबर प्लेट हरे रंग की रखी गई है इसमें सफेद रंग से नंबर अंकित किए गए हैं।

डेढ़ घंटे में कर देता है फुल चार्ज
डंगनिया कार्यालय में जो चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है इसमें स्लो और फास्ट दोनों तरह के चार्जिंग प्वाइंट है। फास्ट चार्जिंग प्वाइंट जहां गाड़ी को डेढ़ घंटे में फुल चार्ज कर देता है तो वहीं स्लो चार्जिंग प्वाइंट 7-8 घंटे में फुल चार्ज कर पाता है। एक बार फुल चार्ज होने यह इलेक्ट्रिक कार इको मोड में 142 तो वहीं पॉवर मोड में 100 किलोमीटर तक की दूरी तय कर पाएगी।

Pages