न्यूज सर्च@रायपुर
जंगल सफ़ारी के टाइगर सफारी में करीब एक घंटा तक वाहन ख़राब होने से २५ पर्यटक फंसे रहे। पर्यटक कौशल शर्मा ने बताया २ बजे करीब पर्यटक वाहन टाइगर सफारी में प्रवेश किया थोड़ी देर बाद गाड़ी बंद हो गया। वाहन जैसे ही बंद हुआ आसपास बाघ का दल गाड़ी के चारो ओर बैठ गया। करीब एक घंटे तक वहाँ पर ना कोई वनविभाग के अधिकारी आये और ना ही कोई कर्मचारी एक घंटे बाद कर्मचारियों ने आकर बाघ पर पानी की बौछार करके दूर भागने के कोशिश किये पर बाघ वही पर डटे रहे। वही विद्या ने बातचीत पर बताया की मेरे बच्चे पूरी तरह डरे हुए थे। जब वन विभाग ने एक और वाहन से एक लोहे का छड़ लगाकर खिचने का प्रयास किया तो ऐसा लग रहा था कि दरवाजा टूट जायेगा। जब हम लोग बाड़े से बाहर आये तब राहत की साँस लिये।


