रायगढ़ के प्रभारी डीएफओ ने व्हाट्सएप ग्रुप में डाले पोर्न वीडियो, बवाल - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

रायगढ़ के प्रभारी डीएफओ ने व्हाट्सएप ग्रुप में डाले पोर्न वीडियो, बवाल



न्यूज सर्च@रायगढ़:- रायगढ़ वनमंडल में पदस्थ अधिकारी अपनी-अपनी चलानेे मैं लगे हुए हैं। कोई फर्जी खरीदी कर  पैसा कमाने में लगा है तो कोई अवैध कमाई की मदहोशी में इस कदर चूर हो जा रहा है कि उसे यह तक नहीं पता कि वह कर क्या रहा है। ऐसा ही एक कारनामा कर दिखाया है रायगढ़ के प्रभारी डीएफओ  एआर बंजारे ने।  इन महाशय ने  देर रात  एक सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप में एक-दो नहीं  बल्कि एक एक कर पूरे  सात पोर्न वीडियो डाल दिए। जब उन्हेंं इस गलती का अहसास हुआ तो उन वीडियो को डिलीट करने की जगह उन्होंने खुद को ग्रुप से ही  लेफ्ट कर लिया।
इस अधिकारी ने सेव फारेस्ट के व्हाट्सएप ग्रुप में पोर्न वीडियो डाल कर इतनी शर्मनाक हरकत की इसकी चारों तरफ थूथू हो रही है। इतना ही नहीं उसने वीडियो डालने के बाद उसको डिलीट करने की जगह जो खुद को लेफ्ट कर लिया उससे यह चर्चा है कि प्रभारी डीएफओ द्वारा यस शर्मिंदा करने वाली हरकत  जानबूझकर की गई है। सेव फारेस्ट के ग्रुप में इस प्रकार की अश्लीलता भरे वीडियो जिले के बड़े अधिकारी डीएफओ एआर बंजारे द्वारा पोस्ट किये जाने पर सदस्यों ने निन्दा करते हुए उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

Pages