थाना प्रभारी के सह में थाने से महज 100 मीटर दूर घर-घर बन रही कच्ची महुआ शराब
NEWSSEARCH.IN@ बम्हनीडीह / थाने से सिर्फ 100 मीटर दायरे के अंदर घर घर बना कर बेची जा रही अवैध कच्ची महुआ शराब। इसके चलते इन गांवों...?
क्षेत्र में बम्हनीडीह थाने से सिर्फ 100 मीटर दायरे के अंदर अवैध कच्ची महुआ शराब घर घर बना कर बेची जा रही है। इसके चलते गांवों का माहौल खराब हो रहा है। वहीं इस शराब को पीने के कारण कई लोग दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं। इन गांवों में प्रतिदिन सैकड़ों लीटर कच्ची महुआ, देशी शराब के साथ-साथ अंग्रेजी शराब भी अवैध तरीके से खपाई जा रही है।थाना बाउंड्री से लगे ग्राम खपरीडीह में इन दिनों अवैध शराब निर्माण व बिक्री जमकर हो रही है। इस शराब को पीने के कारण कई लोग गंभीर बीमारी की चपेट में भी आ चुके हैं। वहीं नशे में होने के कारण कई लोग गिरकर घायल हो चुके है।बड़ी बात यह है कि छोटे-छोटे बच्चे भी शराब के लती हो रहे हैं। गांव की महिलाओ ने बताया कि थाना के पीछे सुबह सभी घरों में प्रतिदिन सैकड़ों लीटर महुआ शराब बना कर बेचा जा रहा है जबकि इसकी जानकारी थाना प्रभारी को भी है पर वह लेन देन मामला दबा बैठे है और कार्यवाही करने से बचते आ रहे है
घर के बाहर काम करने वाली महिलाओं को रोज सुबह सुननी पडती है गाली महिलाओ ने बताया की रोज सुबह से हि शराबीयो की इस गली मे आनी जानी लगी रहती है और शराबी पूर्ण रूप से शराब के नसे मे चूर रहते है और गाली गलौज करते हुए गली से आना जाना करते है जिससे हमे काफी परेशानी होती है
थाना के पीछे में सबसे अधिक बन रही कच्ची महुआ शराब
खपरिडीह के एक ग्रामीण ने बताया कि थाना क्षेत्र के सभी गावो में सबसे ज्यादा कच्ची शराब हम लोगों के गांव में बनती है। कच्ची शराब बना कर घर घर में बेचा जाता है,सुबह से ही शराबीयो महुआ शराब लेने के लिए थाना कि बगल गाली में आते है।शराब कोचिया गाव में 24 घंटा शराब बेचते है।
∆जल्द ही शराब बनाने वाले के खिलाफ कडी कार्यवाही की जायेगी
मधुलिका सिंह
एडिशनल एस पी
∆सिकायत मिली है कि खपरीडीह मे महुआ शराब बनाया जा रहा है जल्द ही कार्यवाही करेगे
पद्मश्री तंवर
एसडीओपी चाम्पा



