न्यायाधीश शिवप्रकाश त्रिपाठी ने किया सात दिवसीय विशेष रासेयो शिविर का उद्धाटन - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

न्यायाधीश शिवप्रकाश त्रिपाठी ने किया सात दिवसीय विशेष रासेयो शिविर का उद्धाटन

पामगढ़@देवेन्द्र यादव -  स्थानीय चैतन्य कॉलेज पामगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत बारगांव पामगढ़ में 23दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक आयोजित किया गया है। व्यवहार न्यायालय पामगढ़ के न्यायाधीश माननीय श्री शिवप्रकाश त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य में सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।युवाओं के प्रेरणा श्रोत स्वामी विवेकानन्द जी व माता सरस्वती के तैलचित्र  पर दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी संजय बघेल ने सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजन को रेखांकित करते हुए पूर्व में स्वयंसेवको द्वारा किए गए सेवा कार्य को बतलाया।
न्यायाधीश शिवप्रकाश त्रिपाठी ने  अपने छात्र जीवन को बतलाते हुए रासेयो के माध्यम से व्यक्तित्व व बौद्धिक विकास को विकसित करने के साथ ही समाज सेवा के प्रति  सबका विशेष उत्तरदायित्व बताया। उन्होंने छात्रों को विधिक साक्षरता व कानून की जानकारी  प्रदान की। प्राचार्य डॉ. शरद के. बाजपेयी ने स्वयंसेवको को शिविर की शुभकामना देते हुए पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता व लोगों में  जागरूकता  लाने की बात कही। हैं। कॉलेज संचालक वीरेन्द्र तिवारी ने   कहा कि भारत गांव में बसता है इस लिए हमे शाररिक, मानसिक,बौद्धिक, सांस्कृतिक  व नैतिक रूप से  सेवा कर ग्राम विकास में सहयोग करना चाहिए। सुशील तिवारी सामाजिक कार्यकर्ता व सरपंच प्रतिनिधि ने  कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक शिविर में दिनचर्या का पालन कर जीवन को सफल बनाने का पाठ सीखते हैं। अधिवक्ता मनोज खरे ने कहा कि  रासेयो शिविर से व्यक्तित्व में विकास कर समाज में विशिष्ट प्रतिभा से पूर्ण होते हैं। अधिवक्ता साखी राम कश्यप व कौशल कश्यप ने  स्वयंसेवको से कानून से  संबन्धी  जानकारी को साझा करते हुए महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व शोषण के विरुद्ध  धारा 354 की जानकारी दी।  सहायक प्राध्यापक ऋषभ देव पांडेय ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए बतलाया कि,   पूर्व में बारगांव में ही सात दिवसीय शिविर लगाया गया था जिसमे स्वयंसेवको ने पौधरोपण कर ट्रीगार्ड, क्यारी, तालाबों पर स्वच्छता कर घाट निर्माण में सहयोग, स्वच्छता अभियान   किया था इस वर्ष भी शिविर में जागरण प्रभात फेरी, योग व्यायाम, श्रमदान, बौद्धिक चर्चा, ग्रामसम्पर्क, सांस्कृतिक सन्ध्या आयोजन, साथ ही प्रत्येक दिवस विषय विशेषज्ञों के  द्वारा हरियर क्रांति, कृषक प्रोत्साहन, लिंग समानता, शिक्षा साहित्य, विधिक साक्षरता, कौशल विकास, आदि विषय मे  परिचर्चा व बौद्धिक कार्यक्रम  जनजागरूकता व श्रम दान किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक पाण्डेय ने किया। शिविर मे स्वयंसेवक, कॉलेज स्टाफ, सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Pages