प्रेमी जोड़े ने फांशी के फंदे में झूलकर किया प्रेमलीला का अंत - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

प्रेमी जोड़े ने फांशी के फंदे में झूलकर किया प्रेमलीला का अंत

न्यूज सर्च@जांजगीर-चांपा:- डभरा थाना के वार्ड नंबर 7 में 29 दिसंबर की दरमियानी रात किराए के मकान में रहने वाले प्रेमी जोड़े ने फांसी के फंदे में झूलकर खुदकुशी कर ली। जब दोनों का दरवाजा सुबह से शाम 5 बजे तक नहीं खुला तब पड़ोस के लोगों ने जाकर दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस के लोगों ने मकान मालिक से जाकर संपर्क किया। फिर मकान मालिक और पड़ोस के लोग मिलकर घर का दरवाजा खोले, तो दोनों पंखे के लोहे के रॉड में रस्सी का फंदा बनाकर फंदे पर झूलते पाए गए।

उसकी सूचना तत्काल उन्होंने डभरा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस  के अनुसार मूलत: सक्ती निवासी शहजाद खान (30) तहसील कार्यालय डभरा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। उसका परिवार डभरा में ही रहता है। एक माह पहले अपनी प्रेमिका साधना मिरी (23) के साथ किराए के मकान वार्ड नंबर 7 में दोनों रह रहे थे। साधना मिरी 23 पोड़ीदल्हा अकलतरा की रहने वाली थी। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि मृतका साधना मिरी ही है या नहीं और वह पोड़ीदल्हा की है या नहीं। उसके कब्जे से साधनी मिरी नाम का आधार कार्ड मिला है। जिसमें पोड़ीदल्हा लिखा है, लेकिन पोड़ीदल्हा में इसके परिजन नहीं मिल पा रहे हैं। इससे मृतका के पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। सोमवार की सुबह डभरा पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pages