खम्हार डी पुलिस के मुताबिक पीयुष जैन नाम का आरोपी शुक्रवार रात 10 बजे विधानसभा की तरफ से आ रहा था। वह जैसे ब्रिज से नीचे उतरा सामने से आ रहे दो युवकों टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक जिसका नाम विनय मांझी है वह हवा में उछलकर सड़क किनारे खड़े स्कूटर से टकरा गया और दूसरा आरोपी ललित देवांगन कार के सामने बोनट के नीचे ही फंस गया। दुर्घटना के बाद भी आरोपी कार चालक वहां रुका नहीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की जगह कार में फंसे युवक को घसीटते हुए भागने लगा। दोनों घायल खम्हार डी के रहने वाले हैं और वहां से पार्षद प्रत्याशी राकेश भोतरे का चुनावी पोस्टर बैनर लगाकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने कार चालक पीयुष जैन को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद देश शाम उसे मुचलके पर छोड़ दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अब खम्हार डी पुलिस आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाने की बात कह रही है।