न्यूज़ सर्च@ रायपुर :- नगरी निकाय चुनाव में टिकट के बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी में उथल-पुथल दिखने लगी है। रायगढ़ जिले में नगर निगम के पूर्व पार्षद व कांग्रेसी नेता ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि यहां 16 पार्षद के टिकट गैर कांग्रेसियों को दिए गए हैं। पूर्व पार्षद व कांग्रेसी नेता द्वारा लिखे गए इस शिकायत पत्र के बाद से रायगढ़ में निगम चुनाव की राजनीति पूरी तरह से गर्म हो गई है। सभी इस बात की तलाश में लग गए हैं कि आखिर वह 16 टिकट के दावेदार कौन हैं जो गैर कांग्रेसी होते हुए भी टिकट हथिया कर घूम रहे हैं।
रायगढ़ नगर निगम के पूर्व पार्षद श्याम लाल भारती ने प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को लिखे पत्र में आरोप लगाया है की यहां जो 48 पार्षद पद के टिकट के बंटवारे किए जाने हैं, उसमें दावेदारों की भेजी गई सूची में 16 आम ऐसे हैं, जी कि या तो गैर कांग्रेसी हैं बया फिर ऐसे व्यक्ति हैं जो कांग्रेश के कभी सदस्य ही नहीं रहे हैं। इन सभी का नाम जिले के जिम्मेदार नेता व विधायक द्वारा प्रतिभावान बताकर प्रस्तावित किया गया है। हद तो यह है कि भेजे गए नामों में जोगी कांग्रेसी आए लोगों को नाम शामिल किया गया है। व्यवसायिक रूप से काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी की कांग्रेस के साथ अंदरूनी गठजोड़ दिखने लगी है। गत कार्यरत मेयर इन काउंसिल के दो सदस्यों का नाम एवं एक एमआईसी सदस्य के पति का नाम कांग्रेस प्रत्याशी की सूची में शामिल किया गया है। जबकि प्रत्याशी चयन समिति के नियमानुसार आवेदक अथवा दावेदार को उस बैठक में रहने की अनुमति नहीं थी। इसके बाद भी दावेदारी बैठक में रहकर की गई। अपना तथा अपने रिश्तेदारों का नाम प्रत्याशी बनाए जाने के लिए दबाव बनाया गया। उक्त बिंदुओं को गिनाते हुए शिकायतकर्ता ने लिखा कि ऐसे अनेक कारण हैं जिसके कारण नियम के विरुद्ध जाकर गैर कांग्रेसी व निर्दलीय नामों की सूची तैयार कर कांग्रेस के लोगों और एमआईसी के सदस्यों ने निगम के प्रत्याशियों की सूची प्रदेश में भेजी गई है। इसलिए रायगढ़ नगर निगम के प्रत्याशी की सूची जारी होने से पहले उक्त विषयों की जांच कर होनी चाहिए।
दिया पार्टी हित का हवाला
शिकायतकर्ता ने पार्टी हित का हवाला देते हुए लिखा कि कांग्रेस पार्टी निगम चुनाव जीतने के लिए जितना मेहनत कर रही है उतना ही कांग्रेस कार्यकर्ता भी कर रहे हैं।सभी चाहते हैं कि उनकी पार्टी नगरी निकाय में भी विधानसभा की तरह अधिक से अधिक मतों से जीत कर आए, लेकिन जिस तरह से नियमों को ताक में राख कर टिकट का बंटवारा जिले के जिम्मेदारों द्वारा किया जा रहा है उससे निगम चुनाव का भविष्य कांग्रेस के लिए खतरे में है।
दिया पार्टी हित का हवाला
शिकायतकर्ता ने पार्टी हित का हवाला देते हुए लिखा कि कांग्रेस पार्टी निगम चुनाव जीतने के लिए जितना मेहनत कर रही है उतना ही कांग्रेस कार्यकर्ता भी कर रहे हैं।सभी चाहते हैं कि उनकी पार्टी नगरी निकाय में भी विधानसभा की तरह अधिक से अधिक मतों से जीत कर आए, लेकिन जिस तरह से नियमों को ताक में राख कर टिकट का बंटवारा जिले के जिम्मेदारों द्वारा किया जा रहा है उससे निगम चुनाव का भविष्य कांग्रेस के लिए खतरे में है।


