न्यूज़ सर्च@मुम्बई:- बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने के साथ ही कई प्रमुख सीरियल और फिल्मों में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुके 37 वर्षीय अभिनेता कुशल पंजाबी ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली है। उनकी मौत से पूरे फ़िल्म जगत और टेलीविजन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। कुशल के पास है जो सुसाइड नोट मिला है उसमें उसने लिखा है उसकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए।
अभिनेता कुशल पंजाबी के सुसाइड की खबर ने इंडस्ट्री और करीबी लोगों को सकते में डाल दिया है। अभिनेता करणवीर बोहरा ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि तुम्हारे इस कदर जाने की खबर ने मुझे अंदर से झकझोर कर रख दिया है। अभी तक यकीन नहीं हो पा रहा है। तुमने जिस तरह से अपनी जिंदगी जी है उससे मैं कई तरीकों से बहुत प्रेरित हुआ हूं। अभिनेता करण पटेल ने इस बारे में लिखा है लगता है कि यह बात सच है एक हंसते खिलखिलाते चेहरे के पीछे ही सबसे अधिक गमगीन दिल होता है। आपको हमेशा जिंदादिली के साथ जिंदगी को जीते हुए देखा है आपके जाने का पूरे फिल्म जगत को काफी अफसोस है। बता दें कि यूरोपियन गर्लफ्रेंड से उन्होंने शादी की थी जिससे उन्हें 3 साल का बेटा भी है। उनकी आत्महत्या का कारण पत्नी से अनबन और दूरियां बताई जा रही हैं।