न्यूज़ सर्च@नई दिल्ली:- राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन होने के बाद भी मोदी सरकार अपने लक्ष्य पर अधिक है। मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) पर अपनी मुहर लगा दी है। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर यानी NPR को अपडेट करने के लिए मंजूरी दी गई है।
मंगलवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में एनपीआर को लेकर न सिर्फ चर्चा हुई बल्कि उसके बजट पर भी विचार कर उसे पूरी तरह से लागू कर दिया गया। रजिस्टर अपडेट करने के लिए सरकार की तरफ से 8500 करोड़ रुपये से अधिक बजट की मंजूरी दी गई है।
सिटीजनशिप रजिस्ट्रेशन ऑफ सिटीजन्स ऐंड इश्यू ऑफ नेशनल आइडेंटिटी कार्ड्स रूल्स 2003 (Registration of citizens and issue of national identity cards rules 2003) इसमें जनसंख्या रजिस्टर को इस तरह से परिभाषित किया गया है। ‘जनसंख्या रजिस्टर का मतलब यह है इसमें किसी गांव या ग्रामीण इलाके या कस्बे या वार्ड या किसी वार्ड या शहरी क्षेत्र के सीमांकित इलाके में रहने वाले लोगों का विवरण शामिल होगा।