ठंड से राहत के लिए रैन बसेरों में गद्दे व कंबल भी उपलब्ध
न्यूज सर्च@रायगढ़:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर कलेक्टर यशवंत कुमार
ने शीतलहर से लोगों के बचाव के लिए जिले के नगरीय निकाय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव जलाने के व्यवस्था के निर्देश दिए है।
जिसके तहत रायगढ़ शहर के विभिन्न इलाको में अलाव की व्यवस्था की गई, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। निगम क्षेत्र में जिला चिकित्सालय के समीप, गौरीशंकर मंदिर चौक, पैलेस रोड भक्ति गली, चांदनी चौक, गांजा चौक, केवड़ाबाड़ी बस स्टैण्ड, ऑटो स्टैण्ड, केवड़ा बाड़ी रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन, बूजी भवन चौक में अलाव जलाने की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की गई है। इसके अतिरिक्त ट्रांसपोर्ट नगर व केवड़ाबाड़ी बस स्टैण्ड में दो रैन बसेरे भी संचालित है जहां लोगों के ठंड से बचाव व विश्राम के लिए गद्दे व कंबल उपलब्ध करवाये गये है। नगर पंचायत बरमकेला व सरिया सहित अन्य नगरीय निकायों के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाये जा रहे है, ताकि लोग ठंड से बच सके। शासन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर व झुग्गी-झोपड़ी व खुले स्थानों में निवास करने वाले लोगों को ठंड से राहत दिलाने के लिए उक्त व्यवस्थाएं की जा रही है।