न्यूज़ सर्च@रायपुर. राज्य युवा महोत्सव की शुरूआत राजधानी रायपुर में 12 जनवरी से हो गई है। कार्यक्रम के पहले दिन देश के महान मुक्केबाज विजेंद्र सिंह भी पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि खिलाड़ी कभी हारता नहीं है। वह या तो जीत कर अनुभव हासिल करता है या फिर हार कर कुछ सीखता है।
विजेंद्र सिंह ने कहा कि खेल में दो ही तरह के अनुभव होते हैं। पहला जीतते है और दूसरा सीखते हैं। हारने से खिलाड़ी सीखता है और जितने से उसका उत्साह बढ़ता है, उसका अनुभव बढ़ता है। हर खिलाड़ी चाहता है कि उसे मान सम्मान मिले उसका नाम हो। इसी के लिए वह मेहनत करता है और सरकार से उम्मीद करता है कि उसे मान सम्मान वहां से भी मिले। अब देश में खेलों के प्रति नजरिया बदल रहा है। क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों को भी सम्मान दिया जा रहा है। लोग उन्हें भी पसंद कर रहे हैं और उनको देख रहे हैं। भारत का युवा भी क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों की ओर झुकाव दे रहे है। इस मौके पर विजेंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार को खेल विकास प्राधिकारण के गठन के लिए बधाई दी। उनसे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल और खिलडिय़ों को बढ़ावा देने के लिए काम करने का अनुरोध भी किया।