जानिये अनोखे फूल के बारे में जिसमें इंसान भर सकते हैं रंग - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

जानिये अनोखे फूल के बारे में जिसमें इंसान भर सकते हैं रंग

रायपुर के गांधी नेहरू उद्यान में आयोजित फूल सब्जी प्रदर्शनी में दिखे देशी से लेकर विदेशी फूल

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- गांधी नेहरू उद्यान में प्रकृति की ओर सोसाइटी द्वारा फूल सब्जी प्रदर्शनी के अंतिम दिन काफी संख्या में लोग पहुंचे। प्रदर्शनी में भारत अलग-अलग राज्यों से लेकर विदेशों में होने वाले फूलों की वरायटी भी देखने को मिली। यहां टाइगर आर्चिड नाम का एक ऐसा फूल दिखा जिसे लोग अपनी पसंद के मुताबिक रंग दे सकते हैं। ऐसा प्रदर्शनी में भी करके दिखाया गया।
जानकारी लेने पर पता चला कि यह फूल ठंडे प्रदेश में होता है। इसका रंग सफेद होता है, लेकिन यदि इसकी डाल को अपनी पसंद के रंग की डिब्बी में डाल दें तो धीरे-धीरे सफेद रंग के फूल उस रंग में रंग जाएंगे। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि इस फूल की डाल को एक नीले रंग की डिब्बी में डाला गया है और यह बड़े ही खूबसूरत तरीके से नीले रंग में रंग गया है।

Pages