बाबुल के द्वार पहुँची बेटी ने मांगा आशीर्वाद तब मैहर के लोगों ने दिया....... - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

बाबुल के द्वार पहुँची बेटी ने मांगा आशीर्वाद तब मैहर के लोगों ने दिया.......

न्यूज सर्च@रायगढ़:- जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 उम्मीदवारी करने वाली बेटी सीता चिंतामणि पटेल रविवार को बाबुल के द्वार अर्थात अपने जन्म भूमि क्षेत्र के छातादेई अमलीपाली तेंदुआ

खम्हारपाली भांठाकोना छिचपानी सालर बगबन्ध लूरका गोमर्डा पाकेलडीह गांव के खेत खलिहान तक पहुँच कर अपने मैहर के बड़े बुजुर्गों से मेल मुलाकात कर चरण वंदन कर डीडीसी पद चुनाव के लिए आशीर्वाद एवं समर्थन मांगा और विजय श्री के चौखट तक पहुचाने की अपील की है पहली बार वनांचल के साथ सालर छातादेई अमलीपाली कपरतुंगा अंचल की कोई बेटी जिला पंचायत स्तर की चुनाव लड़ रही है जिसको गर्व समझकर लोग बाबुल की द्वार में पहुँची सीता पटेल का न केवल समर्थन का वादा कर रहे हैं अपितु साथ चलकर अपने अन्य लोगों को भी अपनी बेटी को आशीर्वाद देने साथ चलकर अपील कर रहे हैं।

Pages