दुकान के सामने कार खड़ी करने पर मेडिकल संचालक ने टीई व आरक्षक की मारपीट - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

दुकान के सामने कार खड़ी करने पर मेडिकल संचालक ने टीई व आरक्षक की मारपीट

कोतवाली थाने के सामने हुई घटना 

न्यूज़ सर्च@बिलासपुर:- कोतवाली थाने के सामने कार दुकान के सामने खड़ी करने की बात पर मेडिकल संचालक ने सरकंडा टीआई व आरक्षक से मारपीट की घटना में टीआई व आरक्षक को चोट लगी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बलबीर सिंह आरक्षक
कोतवाली पुलिस के अनुसार सरकंडा टीआई जय प्रकाश गुप्ता गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे एक आपराधिक प्रकरण में चर्चा करने कोतवाली सीएसपी निमेष बरैया से मिलने उनके कार्यालय गए थे। सीएसपी के कार्यालय में नहीं पर वह बेटे की साइकिल सुधर वाने कोतवाली थाने के पास स्थित भक्त कंवरराम मार्केट के बाजू में साइकिल 
श्रेयस गुप्ता

दुकान गए थे। उन्होंने अपनी निजी कार को मेडिकल दुकान के सामने खड़ा किया और साइकिल दुकान चले गए। उनके साथ आरक्षक बलबीर सिंह थे। इसी बीच मेडिकल दुकान का संचालक श्रेयस गुप्ता पिता अजय गुप्ता (24) दुकान से बाहर आया और दुकान के सामने से कार्य को हटाने के लिए कहा। बलवीर सिंह ने उसे बताया कि 2 मिनट के लिए सरकंडा टीआई साइकल सुधरवाने दुकान गए है। उनके आते ही कार हटा ली जाएगी। इसके बाद भी श्रेयस नहीं माना उसने गाली गलौज करते हुए बलबीर सिंह से हाथापाई करने लगा। बलबीर से मारपीट होता देख टीआई जयप्रकाश बीच-बचाव करने पहुंचे तो श्रेयस ने उनके भी चेहरे पर मुक्के से वार किया। मारपीट में जयप्रकाश को भी चोट लगी। उन्होंने घटना की सूचना कोतवाली टीआई को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और श्रेयस को हिरासत में लिया। बलबीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी श्रेयस गुप्ता के खिलाफ धारा 186, 353, 332, 294, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Pages