मध्य प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री हुई दीपिका की फिल्म छपाक - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

मध्य प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री हुई दीपिका की फिल्म छपाक

न्यूज़ सर्च@रायपुर :- 10 जनवरी को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक रिलीज होने से पहले ही खाफी सुर्खियों में है। फिल्म की संवेदना को देखते हुए मध्यप्रेदश और छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने यहां फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया। इससे इस फिल्म के रिलीज वाले दिन टिकट की एडवांस बुकिंग भी सभी सिनेमा घरों में लगभग फुल होने लगी है।
इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने की है। वहां के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ट्विटर अकाउंट से लिखा है कि दीपिका पादुकोण अभिनीत एसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फि़ल्म छपाक 10 जनवरी को देश भर में रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म को मैं मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं। मुख्यमंत्री ने यह भी लिखा है कि यह फिल्म समाज में ऐसिड पीडि़त महिलाओं को लेकर एक सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ उस पीड़ा के साथ आत्मविश्वास, संघर्ष, उम्मीद, और जीने के जज़्बे की कहानी पर आधारित है। ऐसे मामलों में समाज की सोच में बदलाव लाने के संदेश पर आधारित है।
इसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बयान जारी करते हुए राज्य में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। उनका कहना है कि इस तरह की फिल्में समाज को बुराई के खिलाफ लडऩे के लिए सोचने और जागरूकता लाने के लिए प्रेरणा देती है।

Pages