बैंक कर्मियों का प्रदर्शन 20 को - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

बैंक कर्मियों का प्रदर्शन 20 को

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- यूफबीयू की दूसरे चरण की हड़ताल 11,12 एवं 13 मार्च को होना है। इस तीन दिवसीय राष्ट्र व्यापी हड़ताल  के पूर्व के कार्यक्रमों का जंगी प्रदर्शन 20 फरवरी 2020 (गुरुवार) को शाम 5.45 बजे से पंजाब नेशनल बैंक, मोतीबाग, रायपुर के सामने  किया जाएगा।
 Bank बैंक कर्मियों की मांग है कि 27 माह से लम्बित वेतन पुनरीक्षण समझौता एवं संबंधित मुद्दों का निराकरण शीघ्र किया जाए। सभी बैंक वाइज अधिकारी/कर्मचारी संगठनों से अनुरोध किया गया है कि वह अपने संगठनों के ज्यादा से ज्यादा साथियों के साथ प्रदर्शन में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। यू एफ बी यू के आह्वान पर प्रबंधन को अतिरिक्त सहयोग देना बंद कर बैंक में नियमानुसार कार्य करना जारी रखें।

Pages