मेडल ऑफ मेरिट अवार्ड से सम्मानित हुए जितेंद्र - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

मेडल ऑफ मेरिट अवार्ड से सम्मानित हुए जितेंद्र

मेडल ऑफ मेरिट अवार्ड से सम्मानित हुए जितेंद्र

न्यूज सर्च@जांजगीर-कोरबा। जितेन्द्र साहू को मेडल ऑफ मेरिट अवार्ड से राज्यपाल ने सम्मानित किया। स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र एवं अलंकरण समारोह का आयोजन 13 फ़रवरी 2020 को राजभवन के दरबार हॉल में माननीय सुश्री अनुसुइया उईके राज्यपाल के मुख्य आतिथ्य, सोनमणि बोरा सचिव राज्यपाल, विनोद सेवन लाल चंद्राकर विधायक, राज्य मुख्य आयुक्त आर के अग्रवाल विधिक सहायता राजेश अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष, कैलाश सोनी राज्य सचिव एवम प्रदेश के 26 जिले स्काउट गाइड रोवर रेंजर, को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया साथ ही स्काउट गाइड आंदोलन में लंबे समय से कार्य करने वाले व्यक्तियो को दीर्घ कालीन सेवा अलंकरण, थैंक्स बैज अवार्ड और मेडल ऑफ मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया गया जिसमें जिला  कोरबा के जितेन्द्र साहू लीडर ट्रेनर स्काउट एवं सहायक राज्य प्रक्षिषण आयुक्त स्काउट, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोदी को मेडल ऑफ मेरिट अवॉर्ड प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया है। पुरे छत्तीसगढ़ के तीन स्काउटर अशोक देशमुख पूर्व राज्य प्रशिक्षण आयुक्त, चित्रसेन पटेल जिला सचिव, जितेन्द्र साहू पूर्व राज्य संगठन आयुक्त स्काउट का चयन किया गया है। जितेन्द्र साहू 30 वर्षों से आंदोलन को अपनी सेवा दे रहे हैं इनके द्वारा विद्यालय में स्काउट मास्टर, जिला सचिव, राज्य में संगठन आयुक्त प्रशिक्षण आयुक्त के दायित्व का निर्वहन किया गया है। इनके सम्मान से जिला के स्काउट गाइड को उपलब्धि हुई है। उन्होंने इस सम्मान के लिए सतीश पांडेय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला संघ कोरबा एवं राज्य मुख्यालय को इसका श्रेय दिया जिन्होंने इस सम्मान के लिए चयन किया।

Pages