चुनाव जीतने के जिद में चप्पल से कर ली तौबा
25 साल बाद हुआ सपना पूरा, पीसीसी अध्यक्ष ने पहनाई चप्पल
न्यूज सर्च@रायपुर। चुनाव जीतने के जिद में 25 साल नंगे पांव चलने पड़ गए, आकिरकार प्रतिज्ञा रंग लाई और पीसीसी अध्यक्ष ने अपने हाथ से चप्पल पहनाया। सुदूर वनांचल कोंडागांव जिले के घाडागांव से जनपद सदस्य चुने गए बुधराम कश्यप ने पिछले 25 साल से चप्पल नही पहनी है, उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक वह जनपद सदस्य का चुनाव नही जीतेंगे, तब तक चप्पल नही पहनेंगे। इसे संकल्प या कहे जिद आखिरकार 25 साल बाद अब जाकर पूरा हुआ है। बुधराम 25 साल तक नंगे पैर रहे और अब जनपद चुनाव जीतने के बाद उनकी प्रतिज्ञा टूटी और उन्होंने चप्पल पहनी, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपने हाथों से उन्हें चप्पल पहनाया और जीत की बधाई दी। 25 वर्षों बाद भाजपा के गढ़ को ध्वस्त कर ना केवल जीत का परचम लहराया, बल्कि ग्राम पंचायत घोडागांव, माकडी मे सरपंच पद पर कांग्रेस समर्थीत प्रत्याशी को भी बहुमत के साथ जीत दिलाने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया ।