टिक टॉक वीडियो बनाने चलती लिंक एक्सप्रेस के गेट पर कर रहा था स्टंट, आरपीएफ की टीम ने पकड़ा - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

टिक टॉक वीडियो बनाने चलती लिंक एक्सप्रेस के गेट पर कर रहा था स्टंट, आरपीएफ की टीम ने पकड़ा

टिक टॉक वीडियो बनाने चलती लिंक एक्सप्रेस के गेट पर कर रहा था स्टंट, आरपीएफ की टीम ने पकड़ा
आरपीएफ पोस्ट कोरबा की टीम ने दौरा कर्यक्रम के दौरान पकड़ा

न्यूज सर्च@जांजगीर-कोरबा। टिक टॉक में वीडियो बनाकर प्रसिद्ध होने का सपना लोगो के जान की दुश्मन बन गई है। ऐसा ही मामला कोरबा में लिंक एक्सप्रेस ट्रेन में देखने मिला। इस टिक टॉक के दीवाने को आरपीएफ कोरबा की टीम ने चलती ट्रेन में बार-बार दरवाजे से लटककर स्टंट करते पकड़ा है। जिंदगी को सस्ता समझ कर चलती ट्रेन में बार-बार अपनी जान खतरे में डालते यह युवक रविवार को लिंक एक्सप्रेस में पकड़ा गया है। आरपीएफ पोस्ट कोरबा प्रभारी विरेंद्र कुमार अपने दौरा कार्यक्रम के लिए सुबह की ट्रेन से चांपा स्टेशन गए थे। जो लिंक एक्सप्रेस में सवार होकर लौट रहे थे। तभी उन्हें ट्रेन के एक स्लीपर कोच में दरवाजे पर खड़ा नरेंद्र कुमार साहू  उम्र 23 वर्ष निवासी सेमहेरतरा थाना राजिम जिला रायपुर दरवाजे में स्टंट कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह अपने एक दोस्त के साथ किसी पावर प्लांट में काम करने कोरबा आ रहा था। इस तरह चलती ट्रेन में खुद की जान को खतरे में डालकर असुरक्षित यात्रा करते देख अपनी टीम के साथ युवक के पास पहुंचे प्रभारी विरेंद्र कुमार ने उसे हिरासत में ले लिया और कोरबा पोस्ट ले आए। युवक के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 156 के तहत कार्रवाई की गई है। बिलासपुर स्थित रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां उसे अपने स्टंट के लिए जुर्माना या अन्य कार्रवाई के तहत दण्डित किया जाएगा।

स्टंट करते मोबाइल में कैद, बना वीडियो

ट्रेन में स्टंट करते युवक का वीडियो भी बनाया गया। सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह चलती ट्रेन के दरवाजे पर हैंडल पकड़कर किस तरह अपनी मौत को आमंत्रित कर रहा है। दुर्भाग्य से अगर हैंडल से हाथ छूट जाए या पैर फिसल जाए। इस खतरनाक खेल को मौत  मातम में बदलते देर नही लगती। ऐसे खतरनाक स्टंट जानलेवा हैं। यह जानते हुए भी नौजवानों का अपनी जिंदगी दांव पर लगाना समझ के परे है। 

 सीढ़ी, गेट या छत पर यात्रा करना जानलेवा है
 ट्रेन की सीढ़ियों पर बैठकर यात्रा करना, छत पर चढ़ना या इस तरह का स्टंट कर अपनी  जुर्म की श्रेणी में आता है। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसी घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं, जिनमें लोगों को रेलवे के सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर यात्रा करना जानलेवा साबित हुआ है। उन्होंने यात्रियों से गुजारिश की है कि कभी भी इस तरह के जोखिम न उठाएं, बैठने की निर्धारित जगह पर अपनी सीट में ही बैठकर सुरक्षित यात्रा करें।

Pages