न्यूज सर्च@सारंगढ़:- सारंगढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कनकबीरा में युवा सरपंच अलेखराम बरिहा के निर्वाचित होने के बाद से लोगों में एक नई उत्साह के साथ विकास के प्रति विश्वास जगी है सभी वर्ग के लोग युवा सोच एवं चुनाव पूर्व सरपंच द्वारा दी गई स्टाम्प युक्त घोषणा पत्र के मूर्त रूप में परिणित होने का इंतजार कर रहे हैं जिसकी पहली पहल की शुरुआत करते हुए सरपंच ने पंचायत बैठक में जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीयन को प्रोत्साहित करने 1 क्विंटल चावल सामाजिक कार्यक्रम शादी विवाह,षष्टी बधाई एवं दशकर्म में देने का प्रस्ताव किया जिसका सभी पंचों ने समर्थन करते हुए जनहित में अच्छा निर्णय का स्वागत किया।
इस संबंध में सरपंच अलेखराम बरिहा ने उपस्थित पंचों को बिश्वास में लेते हुये योजना के उद्देश्यों के संबंध में बताया कि यह केवल निःशुल्क चावल देने की योजना नही है इसको प्रारंभ करने के पीछे का उद्देश्य लोगों को जन्म मृत्यु के साथ ही विवाह के पंजीयन को प्रोत्साहित करना है लोग इस योजना के माध्यम से पंजीयन कराने में रुचि लेंगे और इसी बहाने ग्राम पंचायत तक जन्म मृत्यु एवं विवाह की जानकारी पहुँचेगी।समय पर पंजीयन होने से लोगों को राशनकार्ड में नाम जुड़वाने एवं कटवाने में सुविधा मिलेगी वहीं विवाह के पंजीयन से बाल विवाह के रोकथाम में भी यह योजना कारगर साबित होगी सरपंच अलेखराम बरिहा ने आगे बताते हुये कहा कि लोगों को इस योजना का तभी मिलेगा जब वे खुद ग्राम पंचायत भवन में चलकर शादी कार्ड,षष्टी कार्ड तथा शोक पत्र की एक प्रति जमा कराकर पंजीयन कराएंगे जिसके बाद ग्राम पंचायत के पंच सरपंच एवं सचिव पंजीयन कराने वाले परिवार के घर पहुँच कर कार्यक्रम के दो पूर्व 1 क्विंटल चावल की सहायता ग्राम पंचायत की भंडारा योजना के तहत देंगे।ग्राम पंचायत कनकबीरा के नव निर्वाचित सरपंच एवं पंचों द्वारा लिए गये इस निर्णय का सभी जन समुदाय द्वारा सराहना की जा रही है वहीं सरपंच के घोषणा पत्र के अनुरूप कदम बढ़ाये जाने से लोग प्रसन्नचित दिख रहे हैं।