पति से हुआ विवाद, कलयुगी माँ ने दो बच्चों को उतारा मौत के घाट - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

पति से हुआ विवाद, कलयुगी माँ ने दो बच्चों को उतारा मौत के घाट

पति से हुआ विवाद, कलयुगी माँ ने दो बच्चों को उतारा मौत के घाट 
ग्राम पंचायत बिरगहनी का मामला


न्यूज सर्च@जांजगीर-चांपा। कलयुगी माँ ने पति के रोज के झगड़े से तंग होकर अपने ही तीन मासूम बच्चों का गला दबा दिया। इससे दो बच्चों की मौत हो गई तो वहीं जैसे-तैसे एक बच्चे की जान बच गई।

यह दिल दहला देने वाली घटना जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत बिरगहनी  है। जहां पति से झगड़े के बाद पत्नी यह कदम उठाया। बीती देर रात पति-पत्नी में विवाद हुआ। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने अपने तीन बच्चों की गला दबाकर हत्या करने की ठानी महिला ने तीन बच्चों में से दो की हत्या कर उसे पास के घर के शौचालय में छुपा दिया वहीं तीसरे बच्चे को भी मारने की कोशिश की। इसमे एक 3 माह के मासूम कार्तिक यादव व ढाई साल के मासूम मुरली यादव की गला घोटने से मृत्यु हो गई उसके शव को पड़ोसी के शौचालय में छिपा दिया गया। तो वहीं 6 वर्षीय तीसरी बच्ची कुमारी आंचल यादव की भी हत्या करने के लिए उसे पैरा के ढेर में ले जाकर उसका भी गला दबाया, जिससे बच्ची बेहोश हो गई, रंजीता को लगा कि यह बच्ची भी मर गई है और मरा हुआ समझकर उसे छोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी रंजीता ने पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना गुनाह कबूल किया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में जांच जारी है।

Pages