पी दयानंद बने समाज कल्याण के डायरेक्टर, शुक्ला को एससीईआरटी की जिम्मेदारी - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

पी दयानंद बने समाज कल्याण के डायरेक्टर, शुक्ला को एससीईआरटी की जिम्मेदारी

न्यूज़ सर्च@रायपुर. राज्य सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। उन्होंने 2006 बैच के ईमानदार व तेज तर्रार आईएएस अधिकारी पी दयानंद को समाज कल्याण का डायरेक्टर बनाया है। वहीं 2011 बैच के आईएएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को डायरेक्टर एससीईआरटी बनाया गया है।
इस फेरबदल के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि समाज कल्याण विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार व अराजकता पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए सरकार ने आईएएस दयानंद को यह जिम्मेदारी दी है। इस विभाग में बड़े-बड़े भ्रष्टाचार के मामले सुर्खियों में रहे हैं।

Pages