- NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''
न्यूज़ सर्च@इंटरनेट डेस्क:- एक तरफ जहां विदेशों में भारतीय मूल के लोगों को परेशान किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय कई देशों में अपना परचम लहराने में भी पीछे नहीं है। हम बात कर रहे हैं ब्रिटेन की। वहां नारायण मूर्ति के बाद अब उनके दामाद ऋषि सुनक को वहां का वित्त मंत्री बनाया गया है। यह अपने आप में बड़े गर्व की बात है। विदेश में एक भारतीय को इतनी जिम्मेदारी भरा पद देना और विश्वास कायम रखना भारत की शान को बढ़ाता है। 
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारतीय मूल के राजनेता ऋषि सुनक को गुरुवार को देश का नया वित्तमंत्री बना दिया है। आपको बता दें कि सुनक इन्फोसिस कंपनी के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद हैं। ब्रिटेन में गुरुवार को कैबिनेट में हुए बदलाव के बाद साजिद जावेद ने इस्तीफा दे दिया और इसके बाद सुनक को ब्रिटेन का नया वित्तमंत्री बनाया गया। आपको यह भी बता दें कि भारतीय मूल की ही प्रीति पटेल ब्रिटेन की गृह मंत्री भी हैं। ब्रिटेन में दिसंबर 2019 में हुए आम चुनाव के बाद बोरिस जॉनसन ने जो सरकार बनाई थी, उसके बाद हुए यह पहला बड़ा फेर बदल है। इससे पहले 2015 में सुनक को पहली बार ब्रिटिश संसद के लिए चुना गया था और उन्होंने ट्रेजरी के चीफ सेक्रेट्री के रूप में काम किया है।
वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र और दर्शन शास्त्र की डिग्री लेने से पहले वह प्रतिष्ठित विंचिस्टर कॉलेज से पढ़ाई कर चुके हैं।

Pages