9 को होलिका और 10 मार्च को खेली जाएगी होली - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

9 को होलिका और 10 मार्च को खेली जाएगी होली

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन इस बार 9 मार्च सोमवार को किया जाएगा। अगले दिन 10 मार्च मंगलवार को होली खेली जाएगी। कई वर्ष बाद होलिका दहन के समय भद्राकाल की रुकावट नहीं पड़ेगी। बल्कि इस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र होने के कारण ध्वज योग बन रहा है। जो यश प्रदान करने वाला माना जाता है।

   *भद्रा*

होलिका दहन के दिन भद्राकाल सुबह सूर्योदय से आरम्भ होकर दोपहर 1.10  बजे खत्म हो जाएगा। होलिका पूजन का समय भद्रा के बाद दिनभर तक किया जा सकता है।

*दहन*

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त गोधूलि बेला से आरम्भ होकर पूर्णिमा तिथि की समाप्ति रात 11. 17 बजे तक रहेगी। इसी बीच किसी भी समय होलिका दहन विधि विधान से पूजन करके किया जाना है।

*2 मार्च से शुरू है होलाष्टक*

सन 2020 का होलाष्टक 02 मार्च सोमवार को दोपहर 12.52 से प्रारंभ हो गया है। जो नौ मार्च होलिका दहन के साथ ही समाप्त हो जाएगा। इस 7 दिनों तक सभी शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। नौ मार्च को गोधूलि बेला से लेकर रात्रि 11.17 तक होली दहन होगा। 10 मार्च को ही होली खेली जाएगी।

Pages