कोरोना को लेकर पामगढ़ पुलिस सख्त - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

कोरोना को लेकर पामगढ़ पुलिस सख्त

पामगढ़ - कोरोना महामारी के चलते पूरे क्षेत्र को लॉकडाउन करने का फरमान जारी किया जा चुका है और लोगो से अपील की जा रही है कि वे अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक घरों में ही रहे। लेकिन आम लोगो पर इसपे ज्यादा ध्यान देते नजर नही आ रहा है। लोग किसी न किसी बहाने सड़को पर घूमने निकल जा रहे है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने आवश्यक सेवाओ और वस्तुओं की पूर्ति के लिए समय सीमा का निर्धारण कर दिया है जिसमे सब्जी, फल, अनाज, डेली नीड्स, बैंकिंग के लिए सुबह 9 से 3 बजे तक का निर्धारण किया गया है वही दुग्ध सेवा दो पालियों में सुबह 7 से 10 व शाम 5 से 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उक्त समय अवधि के बाद अगर कोई पालन नही करता तो उस पर भा.द.स.1860 की धारा 188 के तहत उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। पामगढ़ थाना क्षेत्र में जगह जगह बेरिकेटिंग किया जा रहा है। जिससे लोगो को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखा जा सके।

Pages