श्रीमद् भागवत कथा आयोजन श्री राधाकृष्ण मंदिर पामगढ़ में आज से - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

श्रीमद् भागवत कथा आयोजन श्री राधाकृष्ण मंदिर पामगढ़ में आज से

पामगढ़ - श्रीमद् भागवत कथा आयोजन 2 मार्च को दोपहर 2:00 बजे से राधाकृष्ण मंदिर पामगढ़ से चण्डीपारा तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा राधाकृष्ण मन्दिर से राम मन्दिर होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी। कथा प्रवक्ता पूज्या प्रिया योगी श्रीधाम वृन्दावन राधाकृष्ण मंदिर मे श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगे। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कथा सुनने का आग्रह किया है।

पामगढ़ गांव में आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शोभायात्रा के साथ किया जायेगा। 2 मार्च सोमवार से श्रीमद भागवत शुरू होगा और 7 मार्च को रूखमणी विवाह के दिन कोई भी सामाजिक वर वधु अगर विवाह करना चाहेगा तो आयोजक के द्वारा पूरे रीतिरिवाज से निशुल्क विवाह करवाया जायेगा। 9 मार्च सधधारा के साथ श्रीमद् भागवत का समापन होगा।

Pages