ब्रेकफास्ट में नट्स, लंच में दही और डनर में खिचड़ी व दलिया बढ़ाएगा इम्यूनिटी पॉवर
ऐसे समय में अच्छी नींद, भरपूर पानी और घर का बना खाना करें प्रिफर
न्यूज़ सर्च@रायपुर:- इन दिनों कोरोना इफेक्ट से सभी डरे हैं। डॉक्टर भी सलाह दे रहे हैं कि इसका अभी तक कोई इलाज न मिलने से जरूरी है कि इससे बचाव के लिए सावधानी बरतें और शरीर की इम्यूनिटी पॉवर को बढ़ाने के लिए सही डाइट व दवा का सेवन करें। इसी के चलते शहर के डायटीशियन भी लोगों को संतुलित आहार लेने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि संतुलित आहार लेने से शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रॉन्ग होगा।हम सभी जानते हैं कि स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी सिस्टम बॉडी के लिए कितना जरूरी है। हम यह भी जानते हैं कि स्ट्रॉन्ग इम्यून सिस्टम का मुख्य सोर्स संतुलित भोजन और भरपूर नींद है। लेकिन आज की भागती दौड़ती लाइफ स्टाइल में ऐसा कर पाना सपना देखने जैसी बातें हो गई हैं। इस बीच शहर में बढ़ते कोरोना वायरस के इफेक्ट ने लोगों को इस ओर फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है। ज्यादातर लोग घरों में रहने के चलते संतुलित भोजन, भरपूर भोजन, एक्सरसाइज और योग की ओर बढ़ रहे हैं। लोगों में इस बात की अवेयरनेस बढ़ रही है कि स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी सिस्टम से वो हैल्दी रह सकते हैं। ऐसे में आप भी खान-पान और दिनचर्या थोड़ा सा बदलाव करके अपना इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ा सकते हैं। जब शहर के डॉक्टरों से पत्रिका ने बात किया तो उन्होंने भी कहा कि ऐसे समय में संतुलित भोजन, नियमित एक्सरसाइज और भरपूर नींद जरूरी है।
ऐसा रख सकते हैं अपना खान-पान
ब्रेकफॉस्ट
खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें जिसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में हो। हो सके तो ब्रेकफॉस्ट में अखरोट और बादाम खा सकते हैं। यदि आप ब्रेड खा रहे हैं तो ब्राउन ब्रेड का उपयोग करें। ओट्स भी खा सकते हैं। सुगर की जगह हनी का उपयोग करना बेहतर होगा। जूस में आंवला, नारंगी, कीनू और कीवी का जूस पीएं।लंच
दिन के खाने यानि लंच में दही को जरूर शामिल करें। इसके अलावा घिया और तुरई की सब्जी खाएं। विटमिन सी के लिए हरी मिर्च के बीज निकालकर उसका इस्तेमाल करें। गेंहू चना और जौ मिक्स करके उसकी बनी रोटी को खाएं। मूंग की दाल और सलाद का अधिक उपयोग करें।डिनर
डिनर बिल्कुल हल्का होना चाहिए। इसमें दलिया या फिर खिचड़ी शामिल कर सकते हैं। यदि डिनर में सब्जी और चपाती ले रहे हैं तो उसकी मात्रा लंच से थोड़ा कम रखें और सोने से करीब डेढ़ घंटा पहले डिनर करें।सोने से पहले यह जरूरी
सोने से पहले गर्म दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पी सकते हैं।
एक्सपर्ट व्यू
यदि आपने अभी तक हैल्दी डाइट शुरू नहीं की है तो देर न करें और तुरंत अपने खाने में बदलाव करके उसे हैल्दी बनाएं। बाहर के खाने और प्रिजरवेटिव्स से दूरी बनाएं। गले में हल्का खराश है तो कच्ची हल्दी और अदरक को कद्दू कस करके हल्का गुड़ के साथ लें। इससे आराम मिलेगा। फास्टफूड और कलर वाले खाने से दूर रहें। 7-8 घंटे की भरपूर नींद लें। सुबह का खाना भी शाम को न खाएं, हमेशा ताजा खाना ही प्रिफर करें। फ्रिज के पानी का इस्तेमाल अभी शुरू न करें, नॉर्मल पानी ही पिएं। इस समय पार्क व जिम नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ही कम से कम आधा घंटा जिम या एक्सरसाइज करें।-प्रांजल श्रीवास्तवा, डायटीशियन
एक्सपर्ट व्यू
खाने में अधिक से अधिक फाइबर डाइट का उपयोग करें। सीजनल फल शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने में सबसे अधिक कारगर होते हैं। इन्हें खाने से पहले अच्छी तरह से धुल लें। विटामिन सी और डी से भरपूर खाद्य सामग्रियों का यूज करें। छोटो बच्चों के लए ब्रेस्ट फीड बहुत जरूरी है ऐसे में मदर का संतुलित भोजना करना बहुत जरूरी है।-डॉ. संगीता जोगी, स्त्रीरोग विशेषज्ञ
एक्सपर्ट व्यू
हो सके तो नॉर्मल खाना खाएं। ताजे फ्रूट्स, ताजी सब्जियां अपने संतुलित भोजन में शामिल करें। सीजनल फ्रूट्स सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन करें। स्वस्थ रहने के लए यह आहार हमेशा के लिए शामिल करना चाहिए। होम्योपैथी में कई ऐसी कारगर औषधियां हैं जो वायरस से प्रोटेक्ट करती हैं, सेफ्टी के तौर पर इन्हें लिया जा सकता है।-डॉ. शोभना तिवारी, होम्योपैथी डॉक्टर


