कोरोना: झारखंड से लौटा परिवार कोरोना संक्रमण की जांच कराने पहुंचा सीएचसी, डॉक्टर ने कहा दूर से करो बात, नर्स ने कहा चले जाओ यहां नही होगा जांच - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

कोरोना: झारखंड से लौटा परिवार कोरोना संक्रमण की जांच कराने पहुंचा सीएचसी, डॉक्टर ने कहा दूर से करो बात, नर्स ने कहा चले जाओ यहां नही होगा जांच

झारखंड से लौटा परिवार कोरोना संक्रमण की जांच कराने पहुंचा सीएचसी, डॉक्टर ने कहा दूर से करो बात, नर्स ने कहा चले जाओ यहां नही होगा जांच

मालखरौदा सीएचसी का मामला, हमेशा बटोरता रहता है सुर्खियां




न्यूज सर्च@जांजगीर-चांपाकोरोना पूरी दुनिया पर कहर बरपा रहा है। इससे जिले में भी कोरोना संक्रमण को लेकर काफी एहतियात बरती जा रही है, लेकिन मालखरौदा सीएचसी का स्वास्थ्य अमला कोरोना को लेकर गंभीर नहीं, बल्कि उदासीन दिखा। बाहर मजदूरी की तलाश कर गांव लौटने पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने अपने परिवार के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा पहुंचा तो बिना परीक्षण किए ही स्टाफ नर्स चलता कर दिया। आप खबर पढ़ रहे है न्यूज सर्च पर मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम मरघट्टी निवासी राधेलाल मरार अपने परिवार के साथ मजदूरी की तलाश में झारखंड गया था। वह जब वापस अपने गांव मरघट्टी आया तो कोरोना संक्रमण को लेकर गांव के लोगो ने एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। इससे वह भी अपने परिवार के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा पहुंचा, लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे दूर से बात करने की समझाइश दे डाली और मौजूद स्टार्फ नर्स ने बगैर कोई स्वास्थ्य परीक्षण किए बगैर उस परिवार को चलता कर दिया। इससे विभाग की जमकर किरकिरी हुई। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वास्थ्य विभाग का महकमा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने कितने सजग हैं। हालांकि मामला मीडिया में आने से परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

बीएमओ के पास टाइम नही
मामले में पक्ष जानने मालखरौदा सीएचसी की होनहार बीएमओ कात्यानी सिंह से उनके मोबाइल नंबर पर सम्पर्क किया गया तो वे काफी जल्दी में थी। उनका कहना था बाद में राधेलाल व उसके परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है और फ़ोन कट कर दिया गया। इससे आधी जानकारी देकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली गई। अगर ऐसी सजगता काम मे दिखाई जाए तो मालखरौदा सीएचसी बार-बार सुर्खियां नही बटोरता।

सीएमएचओ ने दिखाई सजगता
मामला मीडिया में आते ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस आर बंजारे ने तत्काल संज्ञान में लिया और परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सीएमएचओ ने कहा घबराने की बात नही अभी सबको मिलकर काम करने की जरूरत है। राधेलाल के मामले की जांच होगी अभी सामंजस्य स्थापित कर कर्म करने की दरकार है।

Pages