मालखरौदा सीएचसी में कोरोना की जंग छोड़, दो चिकित्सकों में चल रही वर्चस्व की जंग - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

मालखरौदा सीएचसी में कोरोना की जंग छोड़, दो चिकित्सकों में चल रही वर्चस्व की जंग

कोरोना की जंग छोड़, दो चिकित्सकों में चल रही वर्चस्व की जंग
मालखरौदा सीएचसी का मामला,आपसी लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल
न्यूज सर्च@जांजगीर-चांपा। जिले के स्वास्थ्य विभाग में मालखरौदा सीएचसी लगातार सुर्खियों में है। दिलचस्प बात यह है कि इसबार भी सीएचसी अपने बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं, बल्कि वहां दो चिकित्सको के बीच चल रही लड़ाई का वायरल वीडियो है। देश कोरोना से जंग लड़ रहा है। ऐसे वक्त में जब जनता को चिकित्सकों की सख्त जरूरत है और जब देश भर से चिकित्सकों के भगवान के स्वरूप की तस्वीरें सामने आ रही हैं। तब मालखरौदा बीएमओ और चिकित्सा अधिकारी आपसी वर्चस्व की लड़ाई में मशगूल हैं, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। आप खबर पढ़ रहे हैं न्यूज सर्च डॉट इन पर वीडियो में मालखरौदा बीएमओ कात्यानी सिंह और डॉ संतोष पटेल की जमकर लड़ाई नजर आ रही है। ये लड़ाई मालखरौदा सामुदायिक केंद्र में हो रही है और तमाम मरीज मजबूर होकर अपने उपचार को भुलाकर दोनों के बीच हो रही तूतू मैंमैं का लुफ्त उठाते दिख रहे हैं। दोनो चिकित्सा अधिकारियों की वर्चस्व की लड़ाई से मरीज परेशान है। मगर कर भी क्या सकते हैं क्योंकि यह विवाद अब रोज की कहानी बन चुकी है। देश कोरोना संक्रमण काल से गुजर रहा है और ऐसे विषम परिस्थितियों में जब इनकी आम जनता को सख्त जरूरत है तब ये अधिकारी, अपना कर्तव्य भूलकर आपसी विवाद में लगे हैं। दोनो की लड़ाई का सीसीटीवी फुटेज लगातार सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह मामला उच्चाधिकारियों तक पहुँच चुका है, फिलहाल मामले में कुछ भी कहने से अधिकारी बच रहे हैं। लाजमी है कि मालखरौदा सीएचसी के चलते  जिले का स्वास्थ्य महकमा लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

दवाई के नाम पर लड़ाई
कार्यालयीन सूत्रों के मुताबिक होनहार बीएमओ कात्यानी सिंह और चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष पटेल की लड़ाई महज एक दवाई को लेकर हुई। सीएचसी में एक बन केस आया, जिसका उपचार डॉ पटेल कर रहे थे। उन्होंने मरीज के लिए एक दवाई लिखी, जिसको लाने के लिए कहा गया। इसके बाद वहां होनहार बीएमओ की एंट्री हुई और दवा देख मरीज के परिजन को दूसरी दवाई लेने की सलाह दी। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गया, जो एक लड़ाई में तब्दील हो गई। ऐसे में वीडियो का भी वायरल होना चुनौतीपूर्ण है।

आपसी तालमेल बनाकर काम करने की दरकार
कोरोना पूरी दुनिया पर कहर बरपा रहा है। इससे  जिले में भी कोरोना संक्रमण को लेकर काफी एहतियात बरती जा रही है, लेकिन मालखरौदा सीएचसी का स्वास्थ्य अमला कोरोना को लेकर गंभीर नहीं, बल्कि उदासीन नजर आ रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण झारखंड से आए मजदूर परिवार से दुर्व्यवहार के बाद अब आपसी विवाद का मामला है। जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। ऐसे में आपसी विवाद को छोड़कर तालमेल बनाकर काम करने की दरकार है।



Pages