आइसोलेशन में रखे गए युवक ने लगाई फांसी, मौत - NEWSSEARCH

(पूरी हकीकत)

BREAKING NEWS

''कलेक्टर ने किया श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैलेंडर का विमोचन''

आइसोलेशन में रखे गए युवक ने लगाई फांसी, मौत

न्यूज़ सर्च@रायपुर:- धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र सिहावा थाना क्षेत्र में आइसोलेशन में रखे गए युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह हैरान कर देने वाला मामला सामने आने के बाद से पूरा प्रशासनिक अमला इसकी जांच में लगा है। 
जानकारी के अनुसार सिहावा थानांतर्गत ग्राम टांगापानी निवासी 35 वर्षीय गनपत मरकाम बोरवेल्स मशीन में काम करता था। काम के सिलसिले में वह कुछ दिनों पहले बेंगलुरु गया हुआ था। काम खत्म होने पर वह 20 मार्च को ही बेंगलुरु से अपने गांव वापस लौटा आया था। अन्य राज्य से लौटने के कारण शासन के नियमानुसार उसे होम आइसोलेशन पर रखा गया था। लेकिन होम आइसोलेशन में रखे होने के बावजूद वह बाहर घूमने-फिरने निकल जाता था। इसी बीच गनपत की लाश आज सुबह गांव के तालाब के पास एक पेड़ में फंदे में लटकी हुई मिली। इस घटना की खबर सुनते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी मनीषा ठाकुर बताया  कि मृतक की पत्नी का एक वर्ष पहले देहांत हो चुका है और उनका पुत्र की भी मृत्यु एक दुर्घटना में हो चुकी है

Pages